BEML Jr. Executive Recruitment 2026 | भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड कनिष्ठ कार्यकारी भर्ती 2026

भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना के माध्यम से कनिष्ठ कार्यकारी (Jr. Executive) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। इन पदों के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे तारीख, शुल्क, योग्यता, आयु एवं वेतनमान आदि को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को जरूर पढ़ें।
BEML Junior Executive Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण (Overview)
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड |
| पद का नाम | कनिष्ठ कार्यकारी |
| पदों की संख्या | 78 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 07 अप्रैल 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://www.bemlindia.in/ |
ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम (Application Fees)
भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड कनिष्ठ कार्यकारी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले सभी वर्ग के उम्मीदवारों को BEML द्वारा निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जिसे उम्मीदवार ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की आने वाली प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा और यह शुल्क जमा करने के बाद आपको वापस नहीं किया जाएगा।
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट (Age Limit)
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए और आयु को दिनांक 07.04.2026 के अनुसार माना जाएगा साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी। जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से मैकेनिकल / प्रोडक्शन / इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग (IE) / इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स (EEE) / इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन (ETC) / इंस्ट्रूमेंटेशन में पूर्णकालिक BE / B.Tech.
आवेदन करने की तारीख (Application Dates)
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 25 मार्च 2026 और आवेदन करने की अंतिम तारीख 07 अप्रैल 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 25-03-2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 07-04-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 07-04-2026 |
यह भी पढ़ें : EIL Management Trainees Recruitment 2026 – GATE-2026 के माध्यम से मैनेजमेंट ट्रेनीज़-2026 की भर्ती
आवेदन करने की प्रक्रिया (Application Process)
- आवेदन फॉर्म भरने के लिए आप BEML Career पर जाये।
- उसके बाद अपना पंजीकरण करने और लॉगिन कर लें।
- आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर दें।
- अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर दें।
- अपना फोटो, सिग्नेचर एवं योग्यता से जुड़े सभी दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
- आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

