Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

CSIR-CSIO MTS Recruitment 2026 | मल्टी टास्किंग स्टाफ पदों के लिए भर्ती वेतन 36,306/- से शुरू

CSIR-CSIO MTS Recruitment 2026 | केंद्रीय वैज्ञानिक उपकरण संगठन मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती 2026

CSIR-CSIO MTS Recruitment 2026

केंद्रीय वैज्ञानिक उपकरण संगठन (CSIO) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र नंबर 04/2025 के अनुसार मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते है और इस भर्ती मे आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आयु, शुल्क, योग्यता, वेतनमान आदि को sarkari result mp पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।

CSIO Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड केंद्रीय वैज्ञानिक उपकरण संगठन
पद का नाम मल्टी टास्किंग स्टाफ
पदों की संख्या 07
आवेदन की अंतिम तिथि 09 फरवरी 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://www.csio.res.in/

आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट

इस भर्ती मे आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए और आयु को दिनांक 09.02.2026 के अनुसार माना जाएगा साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।

आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम

CSIO MTS Vacancy 2026 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को ₹590/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए छूट प्रदान की गयी है इन उम्मीदवारों को शुल्क जमा करने की जरूरत नहीं है। आप इस शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वी की परीक्षा पास।

वेतनमान एवं अन्य लाभ

सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर मल्टी टास्किंग स्टाफ पदों के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹18,000 – ₹56,900/- प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख

इस भर्ती मे आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 09 जनवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 09 फरवरी 2026 से पहले तक आप आवेदन भर सकते है उसके बाद आवेदन करने के लिंक को बंद कर दिया जाएगा यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 09-01-2026
आवेदन की अंतिम तारीख 09-02-2026
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 09-02-2026

यह भी पढ़ें : NTPC Executive Trainee Vacancy 2026 | नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन भर्ती 40,000/- प्रतिमाह वेतन

आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए आपको CSIR-CSIO की आधिकारिक वैबसाइट https://www.csio.res.in/ पर जाना होगा वैबसाइट पर जाने के बाद आप अपना पंजीकरण कर लें और लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि को दर्ज कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top