NTPC Executive Trainee Vacancy 2026 | नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन भर्ती 2026

नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC) की तरफ से जारी होने वाले भर्ती के विज्ञापन संख्या 01/26 के माध्यम से कार्यकारी प्रशिक्षु (Executive Trainee) के पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता, वेतनमान आदि को sarkari result mp पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना को जरूर पढ़ें।
NTPC Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन |
| पद का नाम | कार्यकारी प्रशिक्षु |
| पदों की संख्या | 25 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 27 जनवरी 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://www.ntpc.co.in/ |
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट
इस भर्ती मे आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 29 वर्ष रखी गयी है और आवेदन करने वाले उम्मीदवार को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम
NTPC Executive Trainee Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को ₹500/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सभी महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए छूट दी गयी है इन अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क जमा करने की जरूरत नहीं है। उम्मीदवार इस शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- Executive Trainee पदों के लिए योग्यता : भारत में उपयुक्त वैधानिक प्राधिकरण द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से CA/CMA (पहले ICWA) क्वालिफाइड उम्मीदवार आवेदन करने के लिए पात्र हैं।
चयन प्रक्रिया
योग्य उम्मीदवारों को ऑल इंडिया बेस्ड ऑनलाइन सिलेक्शन टेस्ट देना होगा। ऑनलाइन सिलेक्शन टेस्ट के दो हिस्से होंगे यानी सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट (SKT) और एग्जीक्यूटिव एप्टीट्यूड टेस्ट (EAT)। उम्मीदवारों को सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट (SKT) और एग्जीक्यूटिव एप्टीट्यूड टेस्ट (EAT) दोनों में अलग-अलग क्वालिफाई करना होगा।
योग्यता और पद की ज़रूरतों के आधार पर, उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन या पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन दोनों के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। सभी शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों (लिखित परीक्षा के बाद) को इंटरव्यू में लागू होने पर न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स हासिल करने होंगे।
वेतनमान एवं अन्य लाभ
नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन भर्ती 2026 के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹40,000 – ₹1,40,000/- प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 13 जनवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 27 जनवरी 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है यदि आप अधिसूचना मे दी गयी सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है। और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें जिससे की आपको आवेदन करने मे किसी भी तरह की कोई परेशानी न आए। और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन भेजने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 13-01-2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 27-01-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 27-01-2026 |
यह भी पढ़ें : NPCIL Recruitment 2026 | वैज्ञानिक सहायक, सहायक ग्रेड सहित कई पदों के लिए भर्ती
आवेदन फॉर्म कैसे भरें
आवेदन फॉर्म भरने के लिए आपको NTPC की आधिकारिक वैबसाइट https://www.ntpc.co.in/ पर जाना होगा वैबसाइट पर जाने के बाद आपको कैरियर के भाग मे जाना होगा और अपना पंजीकरण कर लॉगिन करना होगा। जिसके बाद आप आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज करें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

