Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

BPSC Assistant Town Planner Recruitment 2026 | बिहार सहायक नगर योजनाकार भर्ती 2026

BPSC Assistant Town Planner Recruitment 2026 | बिहार सहायक नगर योजनाकार भर्ती 2026

BPSC Assistant Town Planner Recruitment 2026

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की तरफ से जारी होने वाले भर्ती के विज्ञापन संख्या 07/2026 के माध्यम से सहायक नगर योजनाकार पर्यवेक्षक (Assistant Town Planner) के रिक्त पदों की पूर्ति करने हेतु ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, शुल्क, योग्यता, वेतनमान आदि को sarkari result mp पर देख सकते है आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।

BPSC Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड बिहार लोक सेवा आयोग
पद का नाम सहायक नगर योजनाकार पर्यवेक्षक
पदों की संख्या 36
आवेदन की अंतिम तिथि 05 फरवरी 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://bpsc.bihar.gov.in/

आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष रखी गयी है और आयु को दिनांक 01.08.2025 के अनुसार माना जाएगा साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट प्रदान की जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी। जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।

ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम

बिहार सहायक नगर योजनाकार पर्यवेक्षक भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले सभी वर्ग के उम्मीदवारों को ₹100/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जिसे उम्मीदवार ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। आपका भुगतान सफलतापूर्वक हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल ले यह आपको आगे की आने वाली प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा और यह शुल्क जमा करने के बाद आपको वापस नहीं किया जाएगा और न ही आने वाली किसी और परीक्षा के लिए सुरक्षित रखा जाएगा।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

  • किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ प्लानिंग/रिमोट सेंसिंग और GIS में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स (अर्बन और रीजनल स्टडीज़ में स्पेशलाइज़ेशन) / मास्टर इन प्लानिंग / मास्टर इन टाउन प्लानिंग / मास्टर इन रीजनल प्लानिंग / मास्टर इन अर्बन प्लानिंग / मास्टर इन सिटी प्लानिंग / मास्टर इन कंट्री प्लानिंग या इसके बराबर की योग्यता।

वेतनमान एवं अन्य लाभ

सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर Assistant Town Planner पदों के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को लेवल-07 के अनुसार प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।

आवेदन फॉर्म भरने की तारीखें

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तिथि 14 जनवरी 2026 और आवेदन शुल्क जमा करने एवं आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 05 फरवरी 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें जिससे की यह अवसर आपसे न छूटे। और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 14-01-2026
आवेदन की अंतिम तारीख 05-02-2026
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 05-02-2026

यह भी पढ़ें : Bihar BPSC Steno/Factroy Inspector Recruitment 2026 | बिहार लेटैस्ट वेकेंसी 2026

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया

बिहार सहायक नगर योजनाकार पदों पर आवेदन करने के लिए आप BPSC की आधिकारिक वैबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा वैबसाइट पर जाने के बाद आप Online Application पर क्लिक कर अपना पंजीकरण कर लें और लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे पूछी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता की जानकारी, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि को दर्ज कर दें और फिर अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर अपने सभी जरूरी दस्तावेज़ जैसे आपका फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक || पाठ्यक्रम (Syllabus)
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top