Bihar BPSC Steno/Factroy Inspector Recruitment 2026 | बीपीएससी बिहार स्टेनो / फैक्ट्री इंस्पेक्टर भर्ती 2026

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के द्वारा जारी किए है भर्ती के अधिसूचना पत्रों के अनुसार आशुलिपिक, वन सहायक संरक्षक, फैक्ट्री इंस्पेक्टर (Stenographer, Assistant Forest Conservator, Factory Inspector) के रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आयु, शुल्क, योग्यता आदि को sarkari result mp पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना को जरूर पढ़ लें।
BPSC Bihar Latest Vacacny 2026 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | बिहार लोक सेवा आयोग |
| पद का नाम | आशुलिपिक, वन सहायक संरक्षक, फैक्ट्री इंस्पेक्टर |
| पदों की संख्या | 44 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 02 फरवरी 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://bpsc.bihar.gov.in/ |
ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सभी वर्ग के उम्मीदवारों को ₹100/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। साथ ही बायोमेट्रिक शुल्क के रूप मे ₹200/- रूपये भी जमा करना होगा। इस शुल्क को उम्मीदवार ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यमों से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने पर आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा और यह शुल्क जमा करने के बाद आपको वापस नहीं किया जाएगा।
आयु सीमा मे ऊपरी आयु सीमा मे छूट
Bihar BPSC Steno/Factroy Inspector Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष रखी गयी है। साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 05 वर्ष की छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी मे आने वाले उम्मीदवारों को 03 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- आशुलिपिक (Stenographer) पदों के लिए योग्यता : उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड / संस्थान से इंटरमीडिएट 10+2 या उसके समकक्ष परीक्षा पास की हो।
- वन सहायक संरक्षक (Assistant Forest Conservator) पदों के लिए योग्यता : उम्मीदवार के पास बॉटनी, केमिस्ट्री, फॉरेस्ट्री, जियोलॉजी, मैथमेटिक्स, फिजिक्स, स्टैटिस्टिक्स और जूलॉजी में से कम से कम एक विषय के साथ बैचलर डिग्री या किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से एग्रीकल्चर या इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री या इसके बराबर की डिग्री होनी चाहिए।
- फैक्ट्री इंस्पेक्टर (Factory Inspector) पदों के लिए योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, टेक्नोलॉजी या आयुर्विज्ञान मेडिसिन की किसी शाखा में डिग्री अथवा ऐसी कोई अन्य अर्हता जिसे राज्य सरकार के गजट में प्रकाशित अधिसूचना द्वारा ऊपर उल्लिखित किसी डिग्री के समतुल्य मान्यता प्रदान की गयी हो।
वेतनमान एवं अन्य लाभ
- आशुलिपिक : ₹25,500 – ₹81,100/- प्रतिमाह
- वन सहायक संरक्षक : लेवल-9
- फैक्ट्री इंस्पेक्टर : ₹53,100 – ₹1,67,800/- प्रतिमाह
आवेदन फॉर्म भरने की तारीख
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 12 जनवरी 2026 और आवेदन शुल्क जमा करने एवं आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 02 फरवरी 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और ध्यान रखें की आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन फॉर्म को BPSC को भेजने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 12-01-2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 02-02-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 02-02-2026 |
यह भी पढ़ें : BPSSC Police Havildar Recruitment 2026 | बिहार पुलिस हवलदार भर्ती 2026
आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया
आवेदन फॉर्म भरने के लिए BPSC की आधिकारिक वैबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा। वैबसाइट पर जाने के बाद आप ऑनलाइन आवेदन करें पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण कर लें और लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे अपना नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के दिये गए माध्यमों से जमा कर अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।
| महत्वपूर्ण लिंक | |
| आवेदन करें | लिंक |
| अधिसूचना पढ़ें | आशुलिपिक || वन सहायक संरक्षक || फैक्ट्री इंस्पेक्टर |
| आधिकारिक वैबसाइट देखें | लिंक |

