BPSSC Police Havildar Recruitment 2026 | बिहार पुलिस हवलदार भर्ती 2026

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने अपने अधिसूचना नंबर 01/2026 के माध्यम से पुलिस हवलदार (Police Havildar) पदों की पूर्ति करने के लिए भर्ती निकाली है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले तक आवेदन फॉर्म को भर सकते है और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन कैसे करें, आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता, वेतनमान आदि को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।
BPSSC Bihar Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग |
| पद का नाम | पुलिस हवलदार |
| पदों की संख्या | 64 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 02 फरवरी 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://bpssc.bihar.gov.in/ |
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पदों के अनुसार 37 वर्ष रखी गयी है और आयु को दिनांक 01.08.2025 के अनुसार माना जाएगा साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट भी दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क और भुगतान का माध्यम
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सभी वर्ग के उम्मीदवारों को ₹100/- आवेदन शुल्क को जमा करना होगा। जिसे उम्मीदवार ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। यह शुल्क जमा करने के बाद आपको वापस नहीं किया जाएगा न ही आने वाली किसी और परीक्षा के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। और आप भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 की परीक्षा पास होना चाहिए।
आवेदन फॉर्म भरने की तारीख
बिहार पुलिस हवलदार भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 02 जनवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 02 फरवरी 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करते हुए उससे पहले ही आवेदन कर दें।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 02-01-2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 02-02-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 02-02-2026 |
यह भी देखें :BPSSC Home Guard Havildar Clerk Recruitment 2026 | बिहार होम गार्ड हवलदार क्लर्क भर्ती 2026
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए आप BPSSC की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण हो जाने के बाद आप लॉगिन कर लें और अपना नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज कर अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के दिये गए माध्यम से जमा कर दें फिर अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

