Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

SIDBI Grade A & B Recruitment 2025: जानें पात्रता, चयन प्रक्रिया और आवेदन तिथि

SIDBI Grade A & B Officer Recruitment 2025 | SIDBI Vacancy 2025

SIDBI Grade A & B Recruitment 2025
SIDBI Grade A & B Recruitment 2025

भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (Small Industries Development Bank of India) की तरफ जारी होने वाले अधिसूचना नंबर 03 /Grade ‘A’ and ‘B’ / 2025-26 के अनुसार SIDBI ने ए और ग्रेड बी (सामान्य और विशेषज्ञ स्ट्रीम) में अधिकारियों के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए है इस भर्ती में सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म SIDBI की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर अंतिम तारीख से पहले तक आवेदन कर सकते है और इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी को इस पोस्ट में देख सकते है आप आवेदन करने से पहले इस भर्ती के नोटिफ़िकेशन को जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने में किसी भी तरह की कोई परेशानी न आए।

आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा में छूट

इस भर्ती के लिए जो अभ्यर्थी ग्रेड ए के अधिकारियों के लिए आवेदन कर रहें है उनकी न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष रखी गयी है और जो अभ्यर्थी ग्रेड बी के अधिकारियों के लिए आवेदन कर रहें है उनकी न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष रखी गयी है। और आयु सीमा की गणना तिथि 14 जुलाई 2025 के अनुसार की जाएगी और इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सभी पात्र अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

ऊपरी आयु सीमा में छूट

  • अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को 05 वर्ष की आयु में छूट।
  • अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी में आने वाले अभ्यर्थियों को 03 वर्ष की आयु में छूट।
  • दिव्यांग अभ्यर्थियों को उनकी श्रेणी के अनुसार 10 से 15 वर्ष की आयु में छूट।
न्यूनतम आयु 18 वर्ष
अधिकतम आयु 33 वर्ष
आयु की गणना दिनांक 14-07-2025

आवेदन शुल्क और भुगतान करने का तरीका

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को 1100 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को 175 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इस शुल्क को अभ्यर्थी क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए उपयोगी होगा।

आवेदन शुल्क जमा करने के बाद आपको यह शुल्क वापस नहीं किया जाएगा और न ही आने वाली किसी और परीक्षा के लिए सुरक्षित रखा जाएगा और अधिसूचना के अनुसार यह शुल्क केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किया जाएगा।

श्रेणीवार आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडबल्यूएस ₹ 1100/-
एससी / एसटी ₹ 175/-
पीडबल्यूडी ₹ 175/-

SIDBI Recruitment 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता

  • Manger Grade – A पदों के लिए योग्यता : भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री।

  • Manger Grade- B पदों के लिए योग्यता : किसी भी स्ट्रीम / लॉ / इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री और 05 वर्ष का अनुभव।

इस भर्ती में आवेदन करने से पहले आप अपनी न्यूनतम योग्यता को जरूर देख लें यदि किसी अभ्यर्थी ने अपने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में किसी भी तरह की गलत जानकारी को दर्ज किया है या आवेदन करने के बाद अभ्यर्थी इन पदों के लिए योग्य नहीं पाया जाता है तो उस अभ्यर्थी की उम्मीदवारी को रद्द कर दिया जाएगा।

वेतनमान एवं अन्य लाभ

इस भर्ती के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को वेतनमान के रूप में प्रतिमाह रू 44500 – रू 1,00,000 का वेतन दिया जाएगा और चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को अन्य लाभ व भत्ते इस भर्ती के नियमों के अनुसार दिये जाएंगे।

आवेदन करने की तारीख

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तिथि 14 जुलाई 2025 और आवेदन फॉर्म भरने और आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 11 अगस्त 2025 है। यदि आप इस भर्ती के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तिथि का इंतज़ार न करे और उससे पहले ही आवेदन कर दें क्योकि अंतिम तारीख के बाद आवेदन करने के लिंक को बंद कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 14-07-2025
आवेदन की अंतिम तारीख 11-08-2025
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 11-08-2025
चरण I परीक्षा की तारीख 6 सितंबर 2025
चरण II परीक्षा की तारीख 04 अक्टूबर 2025

यह भी पढ़ें : AAI Apprentice Vacancy 2025: ITI, Diploma और Graduate पास युवाओं के लिए अप्रेंटिसशिप का सुनहरा मौका

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

इन पदों के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को SIDBI की आधिकारिक वैबसाइट https://www.sidbi.in/en/ पर जाकर आवेदन कर सकते है आप आवेदन फॉर्म भरने से पहले अधिसूचना में दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने में किसी भी तरह की कोई परेशानी न आए।

आवेदन करने के लिए आप ibpsonline.ibps.in पर जाये और Apply Online पर क्लिक कर अपना पंजीकरण करें और उसके बाद लॉगिन कर अपने आवेदन फॉर्म में नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज करें उसके बाद अपना फोटो, सिग्नेचर और योग्यता से जुड़े सभी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
नोटिफ़िकेशन पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top