Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

Chandigarh High Court Reader / Peon Vacancy 2025: जानें योग्यता, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया

Chandigarh High Court Reader / Peon Vacancy 2025 | Chandigarh HC Vacancy 2025

Chandigarh HC Vacancy 2025
Chandigarh HC Vacancy 2025

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़ (High Court of Punjab and Haryana at Chandigarh) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र 03/PEON(R)/HC/2025 एवं 02/READER (LEGAL)/HC/2025 के अनुसार Chandigarh HC ने Reader / Peon के रिक्त पदों की पूर्ति करने हेतु ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए अधिसूचना में दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले अभ्यर्थी अपने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को highcourtchd.gov.in पर जाकर अंतिम तारीख से पहले तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है।

आप इन पदों की सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, आयु, योग्यता, वेतन एवं आवेदन कैसे करें सभी जानकारी को देख सकते है। आप आवेदन फॉर्म भरने से पहले अधिसूचना में दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने में आसानी हो।

आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा में छूट

Peon के पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष रखी गयी है और Reader पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 35 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गयी है। और इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी जैसे अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग की श्रेणी में आने वाले अभ्यर्थियों को 05 वर्ष की छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी में आने वाले अभ्यर्थियों को 03 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

न्यूनतम आयु 18 वर्ष
अधिकतम आयु 40 वर्ष
आयु की गणना दिनांक 14-07-2025

ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का तरीका

चपरासी (Peon) पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 700 रूपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को 600 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। और जो अभ्यर्थी पाठक (Reader) पदों के लिए आवेदन कर रहें है और वह सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी में आते है उन्हे 1000 रूपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को 800 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

अभ्यर्थी अपने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का शुल्क क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। आवेदन शुल्क का भुगतान सफलतापूर्वक हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए उपयोगी होगा। और अधिसूचना के अनुसार यह शुल्क एक बार जमा करने के बाद आपको वापस नहीं किया जाएगा।

Peon पदों के लिए आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडबल्यूएस ₹ 700/-
एससी / एसटी ₹ 600/-
Reader पदों के लिए आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडबल्यूएस ₹ 1000/-
एससी / एसटी ₹ 800/-

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

  • चपरासी (Peon) : केंद्र / राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी बोर्ड / संस्थान द्वारा आयोजित 10वीं परीक्षा उत्तीर्ण और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से पाककला / पाककला (cooking/culinary arts) में न्यूनतम एक वर्षीय पूर्णकालिक डिप्लोमा और 3 वर्ष का अनुभव।

  • पाठक (Reader) : उम्मीदवार को अंग्रेजी में कम से कम 60% अंकों के साथ 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार को कंप्यूटर संचालन (वर्ड प्रोसेसिंग और स्प्रेडशीट) में दक्षता होनी चाहिए।

ऑनलाइन आवेदन तारीख

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तारीख 14 जुलाई 2025 और आवेदन करने की अंतिम तारीख 04 अगस्त 2025 समय शाम 11:59 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। उसके बाद आवेदन करने के ऑनलाइन लिंक को बंद कर दिया जाएगा यदि आप सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन फॉर्म भर दें और आवेदन आपको केवल ऑनलाइन ही भरना होगा यदि आप अपने आवेदन फॉर्म को डाक या अन्य किसी और माध्यम से विभाग को भेजते है तो आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 14-07-2025
आवेदन की अंतिम तारीख 04-08-2025
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 04-08-2025

यह भी पढ़ें : SIDBI Grade A & B Recruitment 2025: जानें पात्रता, चयन प्रक्रिया और आवेदन तिथि

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

इन पदों के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले अभ्यर्थी अपने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को Chandigarh HC की आधिकारिक वैबसाइट https://highcourtchd.gov.in/ पर जाकर अंतिम तारीख से पहले तक आवेदन कर सकते है और आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना में दी गयी सभी जानकारी को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पढ़ें।

आवेदन करने के लिए आप आधिकारिक वैबसाइट पर जाये और Recruitment के भाग में जाये और उसके बाद आप जिस भी पद के लिए आवेदन करने के इक्षुक है उसके सामने दिये गए Apply Online के विकल्प पर क्लिक करें जिसके बाद आपने आवेदन फॉर्म में नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि को दर्ज करें जिसके बाद अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा करें और अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए उपयोगी होगा।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें Peon || Reader
नोटिफ़िकेशन पढ़ें Peon || Reader
आधिकारिक वैबसाइट लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top