Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

Shivaji College Delhi Recruitment 2026 – जाने पात्रता, आयु, तारीख आदि वेतन ₹1,82,400 प्रतिमाह

Shivaji College Delhi Recruitment 2026 | शिवाजी कॉलेज दिल्ली भर्ती 2026

Shivaji College Delhi Recruitment 2026

शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र नंबर SH/Recruit./NTS/2026/01 के अनुसार गैर शिक्षण (Non-Teaching) पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर भर सकते है और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने मे आसानी हो जाये।

Shivaji College Delhi Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण (Overview)

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय
पद का नाम गैर शिक्षण
पदों की संख्या 20
आवेदन की अंतिम तिथि 26 मार्च 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://www.shivajicollege.ac.in/

ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम (Application Fees)

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को ₹1000/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹800/- रूपये जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को ₹600/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इस शुल्क को आप ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट (Age Limit)

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु पदों के अनुसार 32-35 वर्ष रखी गयी है और आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)

  • निदेशक, शारीरिक शिक्षा (Director, Physical Education) : शारीरिक शिक्षा और खेल, या शारीरिक शिक्षा, या खेल विज्ञान में 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री।
  • पुस्तकालय अध्यक्ष (Librarian) : लाइब्रेरी साइंस और इन्फॉर्मेशन साइंस/डॉक्यूमेंटेशन साइंस में मास्टर डिग्री या इसके समकक्ष कोई प्रोफेशनल डिग्री जिसमें कम से कम 55% अंक (या जहाँ ग्रेडिंग सिस्टम लागू है वहाँ पॉइंट स्केल में समकक्ष ग्रेड) हों साथ ही लगातार अच्छा अकादमिक रिकॉर्ड हो और लाइब्रेरी के कम्प्यूटराइजेशन / डिजिटलाइजेशन का ज्ञान हो।
  • वरिष्ठ सहायक (Senior Assistant) : किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक की डिग्री।
  • अर्ध-पेशेवर सहायक (Semi Professional Assistant) : किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से पुस्तकालय विज्ञान और सूचना विज्ञान में मास्टर डिग्री।
  • प्रयोगशाला सहायक (Laboratory Assistant) : प्रयोगशाला में परिष्कृत वैज्ञानिक उपकरणों के संचालन और रखरखाव का कम से कम दो वर्ष का अनुभव साथ में स्नातक की डिग्री।
  • कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant) : किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री। और अंग्रेजी टाइपिंग 35 शब्द प्रति मिनट एवं हिंदी टाइपिंग 30 शब्द प्रति मिनट।
  • पुस्तकालय परिचर (Library Attendant) : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 या उसके समकक्ष परीक्षा। साथ ही किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से पुस्तकालय विज्ञान में प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम।
  • प्रयोगशाला परिचर (Laboratory Attendant) : किसी भी मान्यता प्राप्त केंद्रीय/राज्य बोर्ड से विज्ञान संकाय में 10+2

निदेशक शारीरिक शिक्षा पद के लिए शारीरिक मानदंड (Physical Standards)

पुरुष के लिए
8 मिनट दौड़ / पैदल चाल परीक्षण
30 वर्ष तक 40 वर्ष तक 45 वर्ष तक 50 वर्ष तक
1800 मीटर 1500 मीटर 1200 मीटर 800 मीटर
महिला के लिए
12 मिनट दौड़ / पैदल चाल परीक्षण
30 वर्ष तक 40 वर्ष तक 45 वर्ष तक 50 वर्ष तक
1000 मीटर 800 मीटर 600 मीटर 400 मीटर

वेतनमान एवं अन्य लाभ (Pay Scale)

सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹18,000 – ₹1,82,400/- रूपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।

ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख (Application Dates)

शिवाजी कॉलेज दिल्ली भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 12 मार्च 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 26 मार्च 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ            
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 12-03-2026
आवेदन की अंतिम तारीख 26-03-2026
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 26-03-2026

यह भी पढ़ें :NHPC Trainee Engineer Recruitment 2026 – ₹50,000 प्रतिमाह वेतन जाने सभी जानकारी

आवेदन करने की प्रक्रिया

आवेदन करने के उम्मीदवार को Shivaji College Delhi की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण पूरा कर लॉगिन करना होगा उसके बाद आप आवेदन फॉर्म मे अपना नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज करें उसके बाद अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर अपने सभी जरूरी दस्तावेज़ जैसे आपका फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर अपने आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top