Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

NHPC Trainee Engineer Recruitment 2026 – ₹50,000 प्रतिमाह वेतन जाने सभी जानकारी

NHPC Trainee Engineer Recruitment 2026 | एनएचपीसी ट्रेनी इंजीनियर भर्ती 2026

NHPC Trainee Engineer Recruitment 2026

एनएचपीसी लिमिटेड (NHPC) की तरफ से जारी अधिसूचना पत्र नंबर NH/Rectt./02/2026 के माध्यम से प्रशिक्षु इंजीनियर के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता, आयु एवं वेतनमान से जुड़ी सभी जानकारी को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने मे आसानी हो जाये।

NHPC Trainee Engineer Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड एनएचपीसी लिमिटेड
पद का नाम ट्रेनी इंजीनियर
पदों की संख्या 81
आवेदन की अंतिम तिथि 06 अप्रैल 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://www.nhpcindia.com/

आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष रखी गयी है और आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 05 वर्ष की छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को 03 वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को उनकी श्रेणी के अनुसार 10 से 15 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम

एनएचपीसी ट्रेनी इंजीनियर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹708/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए छूट दी गयी है। बाकी उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

  • प्रशिक्षु अभियंता सिविल (Trainee Engineer Civil) : किसी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय/संस्थान (जो AICTE द्वारा अनुमोदित हो) से इंजीनियरिंग / टेक्नोलॉजी / B.Sc. (इंजीनियरिंग) में सिविल विषय में पूर्णकालिक नियमित स्नातक डिग्री जिसमें न्यूनतम 60% अंक या समकक्ष ग्रेड प्राप्त हो।
  • प्रशिक्षु इंजीनियर विद्युतीय (Trainee Engineer Electrical) : किसी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय / संस्थान से इंजीनियरिंग / प्रौद्योगिकी में पूर्णकालिक नियमित स्नातक डिग्री या इलेक्ट्रिकल विषय में B.Sc (इंजीनियरिंग) डिग्री।
  • प्रशिक्षु इंजीनियर मैकेनिकल (Trainee Engineer Mechanical) : किसी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय/संस्थान से इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी में पूर्णकालिक नियमित स्नातक डिग्री या मैकेनिकल विषय में B.Sc (इंजीनियरिंग) डिग्री।

वेतनमान एवं अन्य लाभ

सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹50,000 – ₹1,60,000/- रूपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।

ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख

आवेदन करने की प्रारम्भ तारीख 16 मार्च 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 06 अप्रैल 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें जिससे की यह अवसर आपसे न छूटे और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ            
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 16-03-2026
आवेदन की अंतिम तारीख 06-04-2026
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 06-04-2026

यह भी पढ़ें : UP Anganwadi Worker Recruitment 2026 | यूपी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती 2026

आवेदन करने की प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को NHPC की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर सबसे पहले अपना पंजीकरण करना होगा उसके बाद आप लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे अपना नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top