Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

RSSB Lab Assistant Recruitment 2026 | राजस्थान प्रयोगशाला सहायक पदों के लिए भर्ती जाने पूरी जानकारी

RSSB Lab Assistant Recruitment 2026 | राजस्थान प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती 2026

RSSB Lab Assistant Recruitment 2026

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर (RSSB) की तरफ से जारी होने वाले भर्ती के अधिसूचना पत्र नंबर 05/2026 के अनुसार प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (Lab Assistant) सीधी भर्ती 2026 के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। साथ ही इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे तारीख, शुल्क, योग्यता, आयु एवं वेतनमान आदि को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।

RSSB Lab Assistant Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर
पद का नाम प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक
पदों की संख्या 804
आवेदन की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://rssb.rajasthan.gov.in/

ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम

इस भर्ती मे आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को ₹600/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सभी वर्ग के दिव्यांग उम्मीदवारों को ₹400/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इस शुल्क को आप ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट

राजस्थान प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए और आयु को दिनांक 01.01.2027 के अनुसार माना जाएगा। और आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

  • माध्यमिक शिक्षा विभाग पद के लिए योग्यता : कम से कम 3 विषयों के साथ सीनियर सेकेंडरी सूक्ष्मजीव विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, जैव रसायन विज्ञान, भौतिकी विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित।
  • कृषि विभाग पद के लिए योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान के साथ हायर सेकेंडरी या विज्ञान के साथ सीनियर हायर सेकेंडरी।
  • संस्कृत शिक्षा विभाग पद के लिए योग्यता : सीनियर हायर सेकेंडरी या हायर सेकेंडरी / वरिष्ठ उपाध्याय विज्ञान वैकल्पिक विषय के साथ।
  • गृह विभाग (राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला) पद के लिए योग्यता : विज्ञान विषय के साथ द्वितीय श्रेणी मे सीनियर सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण अथवा सरकार द्वारा घोषित समकक्ष परीक्षा और कंप्यूटर साइंस / कंप्यूटर एप्लीकेशन में सर्टिफिकेट / डिप्लोमा या कंप्यूटर विज्ञान / कंप्यूटर एप्लीकेशन में से कम से काम 1 विषय साथ भारत में विधि द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय या राज्य / केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अधिकृत संस्थान से प्राप्त डिग्री।
  • जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग पद के लिए योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान संकाय मे राज्य माध्यमिक या उसके समतुल्य परीक्षा पास।
  • कॉलेज शिक्षा विभाग पद के लिए योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड द्वारा सीनियर सेकेंडरी भूगोल विषय सहित।

वेतनमान एवं अन्य लाभ

राजस्थान प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती 2026 के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को वेतनमान लेवल-05/08 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 27 जनवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 25 फरवरी 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 27-01-2026
आवेदन की अंतिम तारीख 25-01-2026
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 25-01-2026

यह भी पढ़ें : BPSSC Bihar Sub Inspector Prohibition Recruitment 2026 | बिहार अवर निरीक्षक भर्ती 2026

आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए आपको RSSB की आधिकारिक वैबसाइट https://rssb.rajasthan.gov.in/ पर जाना होगा वैबसाइट पर जाने के बाद आप अपना पंजीकरण कर लें और लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि को दर्ज कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें। और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top