Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

BPSSC Bihar Sub Inspector Prohibition Recruitment 2026 | बिहार अवर निरीक्षक भर्ती 2026

BPSSC Bihar Sub Inspector Prohibition Recruitment 2026 | बिहार अवर निरीक्षक भर्ती 2026

BPSSC Bihar Sub Inspector Prohibition Recruitment 2026

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) के द्वारा जारी होने वाले विज्ञापन संख्या 03/2026 के अनुसार अवर निरीक्षक (Sub Inspector Prohibition) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए आवेदन को आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्र उम्मीदवार इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले तक आवेदन कर सकते है। साथ ही आवेदन करने के लिए सभी जरूरी जानकारी जैसे तारीख, शुल्क, योग्यता, आयु आदि को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन फॉर्म भरने से पहले नोटिफ़िकेशन मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।

बिहार पुलिस अवर निरीक्षक भर्ती 2026 – का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग
पद का नाम अवर निरीक्षक
पदों की संख्या 78
आवेदन की अंतिम तिथि 27 फरवरी 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://bpssc.bihar.gov.in

ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम

इन पदों पर आवेदन करने वाले सभी वर्ग के उम्मीदवारों को ₹100/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जिसे उम्मीदवार ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा और यह शुल्क जमा करने के बाद आपको वापस नहीं किया जाएगा।

आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट

बिहार अवर निरीक्षक भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए और आयु को दिनांक 01.08.2025 के अनुसार मानी जाएगी साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट प्रदान की जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

  • किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष परीक्षा पास होना ज़रूरी है।

वेतनमान एवं अन्य लाभ

बिहार अवर निरीक्षक भर्ती 2026 के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को वेतनमान लेवल-6 के अनुसार प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिसे आप अधिसूचना मे पढ़ सकते है।

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 27 जनवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 27 फरवरी 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 27-01-2026
आवेदन की अंतिम तारीख 27-02-2026
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 27-02-2026

यह भी पढ़ें : BCECEB Junior Resident Recruitment 2026 | बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड भर्ती 2026

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को BPSSC की आधिकारिक वैबसाइट https://bpssc.bihar.gov.in/ पर जाना होगा। वैबसाइट पर जाने के बाद आप सबसे पहले अपना पंजीकरण कर लें और लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे पूछी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि को दर्ज कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और आवेदन फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top