RRC SER Apprentice Recruitment 2025 | आरआरसी रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2025
रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी), दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) ने अपने अधिसूचना के माध्यम से Apprentice के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए आवेदनों को आमंत्रित किए है जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले-पहले तक आधिकारिक वैबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते है। और इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता, आयु, वेतनमान एवं आवेदन कैसे करें आदि जानकारी को Sarkari Result MP की इस जॉब पोस्ट मे देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।
RRC SER Recruitment 2025 – का संक्षिप्त विवरण (Job Overview)
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | Railway Recruitment Cell (RRC), South Eastern Railway (SER) |
| पद का नाम | Apprentice |
| पदों की संख्या | 1785 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 17 दिसम्बर 2025 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://www.rrcser.co.in/ |
आवेदन शुल्क – Application Fees
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रूपये आवेदन शुल्क को जमा करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए छूट दी गयी है इन अभ्यर्थियों को शुल्क जमा करने की जरूरत नहीं है। भुगतान ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है। भुगतान सफलतापूर्वक जमा हो जाने पर अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।
| श्रेणीवार आवेदन शुल्क | |
| सामान्य / पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर (UR/OBC/EWS) | ₹100/- |
| अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST) | ₹0/- |
| महिला | ₹0/- |
आयु सीमा एवं छूट – Age Limit
रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ग रखी गयी है जिसे दिनांक 01.01.2026 के अनुसार माना जाएगा और आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को 05 वर्ष की छूट दी जाएगी और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के अभ्यर्थियों को 03 वर्ष की छूट दी जाएगी और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट इस भर्ती के नियमों के अनुसार दी जाएगी।
| आयु सीमा | |
| न्यूनतम आयु | 15 वर्ष |
| अधिकतम आयु | 24 वर्ष |
| आयु की गणना दिनांक | 01.01.2026 |
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता – Eligibility Criteria
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं क्लास (मैट्रिकुलेशन) या इसके बराबर (10+2 सिस्टम के तहत) पास होना चाहिए।
- संबंधित ट्रेड (NCVT/SCVT) में वैलिड ITI पास सर्टिफिकेट होना चाहिए।
आवेदन करने की तारीख – Application Dates
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 18 नवम्बर 2025 और आवेदन शुल्क जमा करने एवं आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 17 दिसम्बर 2025 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप अधिसूचना मे दी गयी सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 18-11-2025 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 17-12-2025 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 17-12-2025 |
यह भी पढ़ें : RRC Railway NR Apprentice Recruitment 2025
आवेदन कैसे करें – How To Apply
आवेदन करने के लिए आप RRC SER की आधिकारिक वैबसाइट पर जाये और अपना पंजीकरण करें और फिर लॉगिन करें आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज कर अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा करें और अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

