IB MTS Recruitment 2025 | इंटेलिजेंस ब्यूरो मल्टी-टास्किंग स्टाफ भर्ती 2025
इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र के अनुसार Multi Tasking Staff (MTS) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर भर सकते है। और इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन कैसे करें, आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता, आयु एवं वेतनमान आदि जानकारी को Sarkari Result MP की इस जॉब पोस्ट मे देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने मे किसी भी तरह की कोई परेशानी न आए।
IB MTS Vacancy 2025 – का संक्षिप्त विवरण (Job Overview)
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | Intelligence Bureau (IB) |
| पद का नाम | Multi Tasking Staff (MTS) |
| पदों की संख्या | 362 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 14 दिसम्बर 2025 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://www.mha.gov.in/en |
आयु सीमा एवं छूट – Age Limit
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गयी है और अधिकतम आयु 25 वर्ष रखी गयी है और आयु को दिनांक 14.12.2025 के अनुसार माना जाएगा साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को 05 वर्ष की छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी मे आने वाले अभ्यर्थियों को 03 वर्ष की छूट इस भर्ती के नियमों के अनुसार दी जाएगी।
| आयु सीमा | |
| न्यूनतम आयु | 18 वर्ष |
| अधिकतम आयु | 25 वर्ष |
| आयु की गणना दिनांक | 14.12.2025 |
ऑनलाइन आवेदन शुल्क – Application Fees
इंटेलिजेंस ब्यूरो मल्टी-टास्किंग स्टाफ भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी मे आने वाले अभ्यर्थियों को 650 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग की श्रेणी मे आने वाले अभ्यर्थियों को 550 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इस शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा किया जा सकता है भुगतान हो जाने के बाद अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।
| श्रेणीवार आवेदन शुल्क | |
| सामान्य / पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर (UR/OBC/EWS) | ₹650/- |
| अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST) | ₹550/- |
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता – Eligibility Criteria
- मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन या उसके बराबर की डिग्री और जिस राज्य के लिए कैंडिडेट ने अप्लाई किया है वहां का डोमिसाइल सर्टिफिकेट, एप्लीकेशन की आखिरी तारीख, यानी 14.12.2025 तक होना चाहिए।
आवेदन करने से पहले अपनी न्यूनतम योग्यता को जरूर देख लें यदि किसी भी उम्मीदवार ने अपने आवेदन फॉर्म मे किसी भी तरह की गलत जानकारी को दर्ज किया है आवेदन फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार इन पदों के लिए योग्य नहीं पाया जाता है तो उस उम्मीदवार की उम्मीदवारी को रद्द कर दिया जाएगा।
वेतनमान एवं अन्य लाभ – Pay Scale
इस भर्ती के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवार उम्मीदवारों को वेतनमान के रूप मे रु 29,000 – रु 31,000 का वेतन प्रतिमाह दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।
आवेदन करने की तारीख – Application Dates
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 22 नवम्बर 2025 और आवेदन फॉर्म भरने और शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 14 दिसम्बर 2025 है। यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 22-11-2025 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 14-12-2025 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 14-12-2025 |
यह भी पढ़ें : RRC SER Apprentice Recruitment 2025
आवेदन कैसे करें – How to Apply
आवेदन करने के लिए आपको IB की आधिकारिक वैबसाइट https://www.mha.gov.in/en पर जाना होगा वैबसाइट पर जाने के बाद आप Recruitment भाग मे जाकर अपना पंजीकरण करें उसके बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को ध्यान से दर्ज करें और अपने अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा करें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

