RRB ALP Recruitment 2026 | रेलवे सहायक लोको पायलट भर्ती 2026

भारतीय रेल (RRB) की तरफ से जारी होने वाले संक्षिप्त अधिसूचना पत्र नंबर CEN 01/2026 के अनुसार सहायक लोको पायलट (ALP) के 11127 रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक RRB की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है। साथ ही आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे तारीख, शुल्क, आयु, योग्यता आदि को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।
RRB Assistant Loco Pilot (ALP) Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण (Overview)
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | भारतीय रेल |
| पद का नाम | सहायक लोको पायलट |
| पदों की संख्या | 11127 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 14 जून 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://www.rrbapply.gov.in/ |
ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम (Application Fees)
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹500/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सभी महिला वर्ग के उम्मीदवारों को ₹250/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इस शुल्क को आप ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट (Age Limit)
रेलवे सहायक लोको पायलट भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए और आयु को दिनांक 01.07.2026 के अनुसार मानी जाएगी साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जैसे अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को 03 वर्ष की छूट और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 05 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट इस भर्ती के नियमों के अनुसार दी जाएगी।
वेतनमान एवं अन्य लाभ (Pay Scale)
RRB ALP Vacancy 2026 के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹19,900 – ₹63,200/- रूपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वी पास होने के साथ संबन्धित ट्रेड मे आईटीआई का प्रमाण पत्र।
- मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय से संबंधित शाखाओं जैसे मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल।
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से B.Tech / B.E.
ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख (Application Dates)
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 15 मई 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 14 जून 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 15-05-2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 14-06-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 14-06-2026 |
यह भी पढ़ें : Delhi CSU Non Teaching Recruitment 2026 – जाने योग्यता, तारीख, शुल्क आदि अप्लाई ऑनलाइन
आवेदन करने की प्रक्रिया
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को RRB की आधिकारिक वैबसाइट पर जाना होगा।
- उसके बाद आप अपना पंजीकरण कर लॉगिन कर लें।
- आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आदि को दर्ज करें।
- अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर दें।
- अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
- आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

