MPPSC Scientific Officer Recruitment 2026 | मध्य प्रदेश वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती 2026

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र के अनुसार वैज्ञानिक अधिकारी (Scientific Officer) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक आधिकारिक वैबसाइट के माध्यम से जमा कर सकते है और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे तारीख, शुल्क, योग्यता, आयु एवं वेतनमान आदि को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें जिससे की आपको आवेदन करने मे आसानी हो जाये।
MPPSC Scientific Officer Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण (Overview)
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग |
| पद का नाम | वैज्ञानिक अधिकारी |
| पदों की संख्या | 81 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 20 मई 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://mppsc.mp.gov.in/ |
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट (Age Limit)
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गयी है और आयु को दिनांक 01.01.2027 के अनुसार माना जाएगा साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 05 वर्ष की छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को 03 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम (Application Fees)
मध्य प्रदेश वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को 3000 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को विलंब शुल्क के 25000 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इस शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)
- वैज्ञानिक अधिकारी – भौतिकी (Scientific Officer – Physics) : बी.एस.सी. जिसमें मुख्य विषय के रूप में भौतिकी या संबंधित भौतिक विज्ञान विषय हो।
- वैज्ञानिक अधिकारी – रसायन विज्ञान (Scientific Officer Chemistry) : बी.एस.सी. जिसमें रसायन विज्ञान मुख्य विषय हो या संबंधित रासायनिक विज्ञान विषय।
- वैज्ञानिक अधिकारी – जीवविज्ञान (Scientific Officer Biology) : बी.एस.सी. जिसमें मुख्य विषय के रूप में जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान या जीवन विज्ञान हो।
वेतनमान एवं अन्य लाभ (Pay Scale)
सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹15,600 – ₹39,100/- रूपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।
ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख (Application Dates)
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 21 अप्रैल 2026 और आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 मई 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। उसके बाद आवेदन करने के लिंक को बंद कर दिया जाएगा यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 21-04-2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 20-05-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 20-05-2026 |
यह भी पढ़ें : RRB ALP Recruitment 2026 – रेलवे सहायक लोको पायलट भर्ती CEN 01/2026 अप्लाई ऑनलाइन
आवेदन करने की प्रक्रिया (Application Process)
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को MPPSC की आधिकारिक वैबसाइट पर जाना होगा।
- वैबसाइट पर जाने के बाद आप पंजीकरण कर लॉगिन कर लें।
- आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करें।
- अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
- अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर दें।
- आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

