Rajasthan RSSB Forester Recruitment 2026 | राजस्थान वनपाल सीधी भर्ती 2026

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर (RSSB) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र नंबर 01/2026 के अनुसार वनपाल (Forester) के रिक्त पदों की पूर्ति करने हेतु ऑनलाइन के माध्यम से भर्ती निकाली है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता, वेतनमान और आवेदन कैसे करें आदि जानकारी को sarkari result mp पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना को पढ़ना न भूलें।
RSSB Forester Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड |
| पद का नाम | वनपाल |
| पदों की संख्या | 259 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 04 फरवरी 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://rssb.rajasthan.gov.in/ |
ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम
राजस्थान वनपाल भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को ₹600/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सभी वर्ग के दिव्यांग उम्मीदवारों को ₹400/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इस शुल्क को आप ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने पर आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट
RSSB Forester Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गयी है और आयु को दिनांक 01.01.2027 के अनुसार मानी जाएगी। साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट भी दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 10+2 की परीक्षा पास होना चाहिए।
वेतनमान एवं अन्य लाभ
इस भर्ती के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को वेतनमान लेवल-8 के अनुसार प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 06 जनवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 04 फरवरी 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप अधिसूचना की सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें जिससे की यह अवसर आपसे न छूटे और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 06-01-2025 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 04-02-2025 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 04-02-2025 |
यह भी पढ़ें : UP Police Constable Recruitment 2026 | यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म कैसे भरें
आवेदन फॉर्म भरने के लिए आपको RSSB की आधिकारिक वैबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। वैबसाइट पर जाने के बाद आप अपना पंजीकरण कर लें और लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे अपना नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, ईमेल आईडी एवं मोबाइल नंबर आदि को दर्ज कर दें उसके बाद अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

