Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

CSL Workmen Recruitment 2026 | कोचीन शिपयार्ड वर्कमेन भर्ती 2026

CSL Workmen Recruitment 2026 | कोचीन शिपयार्ड वर्कमेन भर्ती 2026

CSL Workmen Recruitment 2026

कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) की तरफ से जारी हुए अधिसूचना पत्र के माध्यम से वर्कमेन (Workmen) के रिक्त पदों की पूर्ति करने हेतु ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तरिख से पहले तक भर सकते है। साथ ही आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता, वेतनमान आदि को sarkari result mp पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।

CSL Workmen Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड
पद का नाम वर्कमेन
पदों की संख्या 210
आवेदन की अंतिम तिथि 23 जनवरी 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://cochinshipyard.in/

आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए और आयु को दिनांक 23.01.2026 के अनुसार मानी जाएगी। साथ ही आवेदन करने सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवार को 05 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी मे आने वाले उम्मीदवारों को 03 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट इस भर्ती के नियमों के अनुसार दी जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम

कोचीन शिपयार्ड वर्कमेन भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी मे आने वाले उम्मीदवारों को ₹700/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए छूट दी गयी है इन उम्मीदवारों को शुल्क जमा करने की जरूरत नहीं है। उम्मीदवार इस शुल्क को ऑनलाइन के माध्यम जैसे क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकाल लें।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

पद का नाम पद के लिए योग्यता
वेल्डर कम फिटर (वेल्डर/ वेल्डर गैस और इलेक्ट्रिक)
  • वेल्डर / वेल्डर (गैस और इलेक्ट्रिक) ट्रेड में SSLC, ITI (नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट) और ऑल इंडिया नेशनल ट्रेड टेस्ट (नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट) पास होना चाहिए।
वेल्डर कम फिटर (शीट मेटल वर्कर)
  • शीट मेटल वर्कर ट्रेड में SSLC, ITI (नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट) और ऑल इंडिया नेशनल ट्रेड टेस्ट (नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट) पास किया हो।
वेल्डर कम फिटर (फिटर)
  • SSLC, ITI (नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट) और ऑल इंडिया नेशनल ट्रेड टेस्ट (नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट) फिटर ट्रेड में पास होना चाहिए।
वेल्डर सह फिटर (प्लंबर)
  • SSLC, ITI (नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट) और ऑल इंडिया नेशनल ट्रेड टेस्ट (नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट) प्लंबर/पाइप फिटर ट्रेड में पास होना चाहिए।
वेल्डर कम फिटर (मैकेनिक मोटर वाहन)
  • SSLC, ITI (नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट) और ऑल इंडिया नेशनल ट्रेड टेस्ट (नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट) मैकेनिक मोटर व्हीकल ट्रेड में पास होना चाहिए।
वेल्डर कम फिटर (मैकेनिक डीजल)
  • मैकेनिक डीजल ट्रेड में SSLC, ITI (नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट) और ऑल इंडिया नेशनल ट्रेड टेस्ट (नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट) पास होना चाहिए।
मशीनिस्ट
  • मशीनिस्ट ट्रेड में SSLC, ITI (नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट) और ऑल इंडिया नेशनल ट्रेड टेस्ट (नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट) पास होना चाहिए।
फिटर (इलेक्ट्रिकल)
  • इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में SSLC, ITI (नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट) और ऑल इंडिया नेशनल ट्रेड टेस्ट (नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट) पास होना चाहिए।
फिटर (इलेक्ट्रॉनिक्स)
  • इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक ट्रेड में SSLC, ITI (नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट) और ऑल इंडिया नेशनल ट्रेड टेस्ट (नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट) पास होना चाहिए।
क्रेन ऑपरेटर (इलेक्ट्रिकल)
  • SSLC, ITI (नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट) और ऑल इंडिया नेशनल ट्रेड टेस्ट (नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट) में इलेक्ट्रीशियन/इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक/इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक ट्रेड में पास होना चाहिए।
इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक
  • इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक ट्रेड में SSLC, ITI (नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट) और ऑल इंडिया नेशनल ट्रेड टेस्ट (नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट) पास होना चाहिए।
शिपराइट वुड
  • SSLC, ITI (नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट) और ऑल इंडिया नेशनल ट्रेड टेस्ट (नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट) में शिपराइट वुड (बढ़ई) ट्रेड में पास होना चाहिए।
चित्रकार
  • SSLC, ITI (नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट) पास हो और पेंटर (मरीन/जनरल)/फिटर/शीट मेटल वर्कर ट्रेड में ऑल इंडिया नेशनल ट्रेड टेस्ट (नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट) हो।

वेतनमान एवं अन्य लाभ

इस भर्ती के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹22,500 – ₹73,750/- रूपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।

आवेदन फॉर्म भरने की तारीख

CSL Workmen पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 06 जनवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 23 जनवरी 2026 से पहले तक इन पदों के लिए आप आवेदन कर सकते है। यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और उसके बाद आवेदन करने के लिंक को बंद कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 06-01-2026
आवेदन की अंतिम तारीख 23-01-2026
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 23-01-2026

यह भी पढ़ें : Rajasthan RSSB Forester Recruitment 2026 | राजस्थान वनपाल सीधी भर्ती 2026

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए आपको CSL की आधिकारिक वैबसाइट के कैरियर भाग मे जाना होगा। वैबसाइट पर जाने के बाद पंजीकरण कर लें और लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि को दर्ज कर दें और अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top