Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

Punjab PSTCL Various Posts Recruitment 2025

Punjab PSTCL Various Posts Recruitment 2025 | पंजाब पीएसटीसीएल विभिन्न पदों की भर्ती 2025

Punjab PSTCL Various Posts Recruitment 2025
Punjab PSTCL Various Posts Recruitment 2025

पंजाब राज्य ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSTCL) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र CRA No.13/2025 के अनुसार Assistant Lineman (ALM), Assistant Sub-Station Attendant (ASSA) और Electrician के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म अंतिम तारीख से पहले तक आधिकारिक वैबसाइट के माध्यम से भर सकते है। साथ ही आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता, आयु आदि को Sarkari Result MP की इस जॉब पोस्ट मे देख सकते है।

आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन फॉर्म भरने मे किसी भी तरह की कोई परेशानी न आए और आप आसानी से आवेदन कर सकें।

PSTCL Punjab Vacancy 2025 – का संक्षिप्त विवरण (Job Overview)

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड Punjab State Transmission Corporation Limited (PSTCL)
पद का नाम Assistant Lineman (ALM), Assistant Sub-Station Attendant (ASSA), Electrician
पदों की संख्या 339
आवेदन की अंतिम तिथि 16 दिसम्बर 2025
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://www.pstcl.org/

आयु सीमा एवं छूट – Age Limit

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होना चाहिए। साथ ही आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग की श्रेणी के अभ्यर्थियों को 05 वर्ष की छूट दी जाएगी। और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की आयु सीमा मे छूट इस भर्ती के नियमों के अनुसार प्रदान की जाएगी अधिक जानकारी के लिए आप अधिसूचना को देख सकते है। और उम्मीदवार की आयु दिनांक 01.01.2025 का पूर्ण हो जानी चाहिए।

आयु सीमा
न्यूनतम आयु 18 वर्ष
अधिकतम आयु 37 वर्ष
आयु की गणना दिनांक 01.01.2025

ऑनलाइन आवेदन शुल्क – Application Fees

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति, दिव्यांग उम्मीदवारों को 885 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि अन्य सभी वर्ग की श्रेणी के अभ्यर्थियों को 1416 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इस शुल्क को आप ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की आने वाली प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा। और यह शुल्क जमा करने के बाद आपको वापस नहीं किया जाएगा और न ही आने वाली किसी और परीक्षा के लिए सुरक्षित रखा जाएगा।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता – Eligibility Criteria

सहायक लाइनमैन (Assistant Lineman ALM) पदों के लिए योग्यता

  • 10वीं या इसके बराबर की परीक्षा और L.M. ट्रेड में नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट।
  • जिन कैंडिडेट्स ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/डिग्री जैसी हायर एजुकेशन पास की है, उन्हें तभी माना जाएगा जब उनके पास मिनिमम क्वालिफिकेशन के तौर पर L.M. ट्रेड में नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट हो।
  • कम से कम 60% मार्क्स के साथ ITI इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल/वायरमैन।

सहायक सब-स्टेशन परिचर (Assistant Sub-Station Attendant ASSA) पदों के लिए योग्यता

  • इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार में 60% अंकों के साथ डिप्लोमा।
  • इंस्ट्रूमेंटेशन और प्रोसेस कंट्रोल में 60% मार्क्स के साथ डिप्लोमा।

इलेक्ट्रीशियन ग्रेड-II (Electrician Grade-II) पदों के लिए योग्यता

  • मैट्रिकुलेशन के साथ इलेक्ट्रिकल डिसिप्लिन की किसी भी ब्रांच में रेगुलर ITI कम से कम 60% मार्क्स के साथ।
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा में कम से कम 50% मार्क्स।

वेतनमान एवं अन्य लाभ – Pay Scale

इन पदों के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर जिन भी उम्मीदवारों का चयनित होगा उन्हे रु19,900 का वेतन प्रतिमाह दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।

आवेदन करने की तारीख – Application Dates

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 17 नवम्बर 2025 और आवेदन शुल्क जमा करने एवं आवेदन फॉर्म को भरने की अंतिम तारीख 16 दिसम्बर 2025 से पहले तक इन पदों के लिए आवेदन किया जा सकता है उसके बाद आवेदन करने के लिंक को बंद कर दिया जाएगा। यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर और ध्यान रखें की आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे यदि कोई उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को डाक या अन्य किसी और माध्यम से भेजता है तो उसका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 17-11-2025
आवेदन की अंतिम तारीख 16-12-2025
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 16-12-2025

यह भी देखें : Punjab PSTCL Recruitment 2025

आवेदन करने की प्रक्रिया – How To Apply

आवेदन करने के लिए आपको PSTCL की आधिकारिक वैबसाइट www.pstcl.org के Career Section मे जाना होगा। जिसके बाद आप सबसे पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उसके बाद अपना पंजीकरण कर लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म मे पूछी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज करें अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top