Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

CGPSC Assistant Professor Recruitment 2025

CGPSC Assistant Professor Recruitment 2025 | छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग सहायक प्रोफेसर भर्ती 2025

CGPSC Assistant Professor Recruitment 2025
CGPSC Assistant Professor Recruitment 2025

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना 05/2025 के अनुसार सहायक प्रोफेसर (Assistant Professor) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। और इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता, वेतनमान आदि जानकारी को Sarkari Result MP की इस जॉब पोस्ट मे देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।

CGPSC Recruitment 2025 – का संक्षिप्त विवरण (Job Overview)

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड Chhattisgarh Public Service Commission (CGPSC)
पद का नाम Assistant Professor
पदों की संख्या 125
आवेदन की अंतिम तिथि 24 दिसम्बर 2025
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://psc.cg.gov.in/

ऑनलाइन आवेदन शुल्क – Application Fees

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी मे आने वाले उम्मीदवारों को 300 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। यदि किसी उम्मीदवार से अपने आवेदन फॉर्म मे किसी भी तरह की गलती हो जाती है तो उम्मीदवार उस गलती को 500 रूपये शुल्क जमा कर सुधार सकते है।

आवेदन शुल्क उम्मीदवार ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की आने वाली प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

श्रेणीवार आवेदन शुल्क
सामान्य (UR) ₹400/-
पिछड़ा वर्ग (OBC) ₹300/-
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST) ₹300/-

आयु सीमा एवं छूट – Age Limit

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष रखी गयी है जो पदों के अनुसार भिन्न है। और आयु को दिनांक 01.08.2025 के अनुसार मानी जाएगी। और आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट प्रदान की जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता – Eligibility Criteria

  • संबंधित विषय में M.D./DNB/M.S. ज़रूरी है। सुपरस्पेशलिटी पोस्ट के लिए D.M./M.Ch./DrNB डिग्री चाहिए।

आवेदन फॉर्म भरने से पहले आप अपनी न्यूनतम योग्यता को जरूर देख ले यदि किसी भी उम्मीदवार ने अपने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म किसी भी तरह की गलत जानकारी को दर्ज किया है या आवेदन फॉर्म सबमिट कर देने के बाद उम्मीदवार इन पदों के लिए योग्य नहीं पाया जाता है तो उस उम्मीदवार की उम्मीदवारी को रद्द कर दिया जाएगा और वह इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होगा।

वेतनमान एवं अन्य लाभ – Pay Scale

सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को वेतनमान के रूप मे रु 15600 – रु 39100 का वेतन प्रतिमाह दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।

आवेदन करने की तारीख – Application Dates

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 25 नवम्बर 2025 और आवेदन शुल्क जमा करने एवं आवेदन फॉर्म को सबमिट करने की अंतिम तारीख 24 दिसम्बर 2025 से पहले तक आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है उसके बाद आवेदन करने के ऑनलाइन लिंक को बंद कर दिया जाएगा यदि आप अधिसूचना की सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन फॉर्म को भर दें।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 25-11-2025
आवेदन की अंतिम तारीख 24-12-2025
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 24-12-2025

यह भी पढ़ें : PSTCL Various Posts Recruitment 2025

आवेदन कैसे करें – How to Apply

आवेदन करने के लिए आपको CGPSC की आधिकारिक वैबसाइट https://psc.cg.gov.in/ पर जाना होगा वैबसाइट पर जाने के बाद Apply Online पर क्लिक करें अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से पढ़ें उसके बाद अपना पंजीकरण करें और लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी को दर्ज कर अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top