Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

NVS Teaching/Non Teaching Recruitment 2025

NVS Teaching/Non Teaching Recruitment 2025 | नवोदय विद्यालय समिति शिक्षण/गैर-शिक्षण भर्ती 2025

NVS Teaching-Non Teaching Recruitment 2025
NVS Teaching-Non Teaching Recruitment 2025

नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की तरफ से जारी होने वाले नोटिफ़िकेशन 01/2025 के माध्यम से NVS ने शिक्षण/गैर-शिक्षण (Teaching/Non Teaching) के 5841 रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को आखरी तारीख से पहले तक आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है।

आप इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, आयु, योग्यता, वेतनमान एवं आवेदन कैसे करें आदि जानकारी को Sarkari Result MP की इस जॉब मे देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले नोटिफ़िकेशन मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने मे आसनी हो जाए और आप बिना किसी भी गलती के आवेदन कर सकें।

NVS Recruitment 2025 – का संक्षिप्त विवरण (Job Overview)

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड Navodaya Vidyalaya Samiti (NVS)
पद का नाम Teaching/Non Teaching
पदों की संख्या 5841
आवेदन की अंतिम तिथि 04 दिसम्बर 2025
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://navodaya.gov.in/

ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का तरीका – Application Fees

पद का नाम शुल्क
सहायक आयुक्त/प्रधानाचार्य (Assistant Commissioner / Principal) ₹2300/-
टीजीटी/पीजीटी (TGT / PGT) ₹1500/-
जेएसए/लैब अटेंडेंट/एमटीएस (JSA / Lab Attendant / MTS) ₹1200/-
प्रसंस्करण शुल्क (Processing Fee) ₹500/-

इस शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा किया जा सकता है। शुल्क का भुगतान सफलतापूर्वक हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की आने वाली प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा। और यह शुल्क आपको वापस नहीं किया जाएगा और न ही किसी और परीक्षा के लिए सुरक्षित रखा जाएगा।

आयु सीमा एवं भुगतान – Age Limit

नवोदय विद्यालय समिति शिक्षण/गैर-शिक्षण भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पदों के अनुसार 27-50 वर्ष रखी गयी है और आयु को दिनांक 04.12.2025 के अनुसार मानी जाएगी और आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।

वेतनमान एवं अन्य लाभ – Pay Scale

सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को पदों के अनुसार न्यूनतम वेतन रु18000 और अधिकतम वेतन पदों के अनुसार रु209200 का वेतन प्रतिमाह दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता – Eligibility Criteria

पद का नाम योग्यता
प्रधानाचार्य (Principal) बी.एड. परीक्षा उत्तीर्ण के साथ मास्टर डिग्री।
सहायक आयुक्त (Assistant Commissioner) बी.एड. परीक्षा उत्तीर्ण के साथ मास्टर डिग्री।
पीजीटी (PGT) संबंधित विषय में बी.एड. परीक्षा उत्तीर्ण के साथ मास्टर डिग्री।
पीजीटी आधुनिक भारतीय भाषा (PGT Modern Indian Language)
टीजीटी (TGT) संबंधित विषय में स्नातक डिग्री, बी.एड. परीक्षा उत्तीर्ण।
टीजीटी तृतीय भाषा (TGT 3rd language)
जेएसए (मुख्यालय/क्षेत्रीय संवर्ग) (JSA (HQ/RO Cadre)) 10+2 इंटरमीडिएट परीक्षा और अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग स्पीड।
जेएसए (जेएनवी संवर्ग) (JSA (JNV Cadre))
लैब अटेंडेंट (Lab Attendant) प्रयोगशाला तकनीक में डिप्लोमा के साथ 10वीं परीक्षा उत्तीर्ण या विज्ञान स्ट्रीम के साथ 10+2 इंटरमीडिएट।
एमटीएस (MTS) भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं परीक्षा उत्तीर्ण।

ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख – Application Dates

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 14 नवम्बर 2025 और आवेदन करने की अंतिम तारीख से 04 दिसम्बर 2025 से पहले तक आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन को केवल ऑनलाइन के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 14-11-2025
आवेदन की अंतिम तारीख 04-12-2025
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 04-12-2025

यह भी पढ़ें : KVS Teaching/Non Teaching Recruitment 2025

आवेदन कैसे करें – How to Apply

आवेदन करने के लिए आपको NVS की आधिकारिक वैबसाइट navodaya.gov.in पर जाना होगा। वैबसाइट पर जाने के बाद आप Recruitment के भाग मे जाकर सबसे पहले अधिसूचना को पढ़ें उसके बाद अपना पंजीकरण करें और लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज करें उसके बाद अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें। और आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top