Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

KVS Teaching/Non Teaching Recruitment 2025

KVS Teaching/Non Teaching Recruitment 2025 | केन्द्रीय विद्यालय संगठन शिक्षण/गैर-शिक्षण पदों के लिए भर्ती 2025

KVS Teaching-Non Teaching Recruitment 2025
KVS Teaching-Non Teaching Recruitment 2025

केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने अपने अधिसूचना नंबर 01/2025 के माध्यम से केन्द्रीय विद्यालय संगठन और नवोदय विद्यालय समिति में विभिन्न शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक KVS की आधिकारिक वैबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते है। आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता, वेतनमान आदि को Sarkari Result MP के द्वारा लिखी गयी इस जॉब पोस्ट मे देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले नोटिफ़िकेशन मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।

KVS Recruitment 2025 – का संक्षिप्त विवरण (Job Overview)

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड Kendriya Vidyalaya Sangathan (KVS)
पद का नाम Teaching/Non Teaching
पदों की संख्या 9126
आवेदन की अंतिम तिथि 04 दिसम्बर 2025
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट www.navodaya.gov.in

आयु सीमा एवं छूट – Age Limit

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गयी है। और आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी। अधिक जानकारी के लिए आप अधिसूचना को देख सकते है।

ऑनलाइन आवेदन शुल्क – Application Fees

पद का नाम शुल्क
सहायक आयुक्त (Assistant Commissioner) ₹2300/-
प्रधानाचार्य (Principal) ₹2300/-
उप-प्रधानाचार्य (Vice Principal) ₹2300/-
पीजीटी (PGT) ₹1500/-
सहायक अभियंता (Assistant Engineer) ₹1500/-
वित्त अधिकारी (Finance Officer) ₹1500/-
प्रशासनिक अधिकारी (Administrative Officer) ₹1500/-
टीजीटी (TGT) ₹1500/-
पुस्तकालयाध्यक्ष (Librarian) ₹1500/-
पीआरटी (PRT) ₹1500/-
सहायक अनुभाग अधिकारी (Assistant Section Officer) ₹1500/-
कनिष्ठ अनुवादक (Junior Translator) ₹1500/-
वरिष्ठ सचिवालय सहायक (Senior Secretariat Assistant) ₹1200/-
आशुलिपिक ग्रेड-II (Stenographer Grade-II) ₹1200/-
आशुलिपिक ग्रेड-I (Stenographer Grade-I) ₹1200/-
प्रसंस्करण शुल्क (Processing Fee) ₹500/-

इस शुल्क को उम्मीदवार ऑनलाइन के माध्यम जैसे क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की आने वाली प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा। और यह शुल्क जमा करने के बाद आपको वापस नहीं किया जाएगा और न ही आने वाली किसी और परीक्षा के लिए सुरक्षित रखा जाएगा।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता – Eligibility Criteria

  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 10वीं/12वीं/स्नातक/स्नातकोत्तर होना चाहिए।

योग्यता संबंधी सभी जानकारी आप अधिसूचना मे देख सकते है। और आप आवेदन करने से पहले अपनी न्यूनतम योग्यता को जरूर देख लें यह किसी भी उम्मीदवार ने अपने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म मे किसी भी तरह की गलत जानकारी को दर्ज किया है आवेदन फॉर्म को सबमिट कर देने के बाद उम्मीदवार इन पदों के लिए योग्य नहीं पाया जाता है तो उस उम्मीदवार की उम्मीदवारी को रद्द कर दिया जाएगा। और वह इन पदों के लिए पात्र नहीं होगा।

वेतनमान एवं अन्य लाभ – Pay Scale

सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर इस भर्ती के लिए चयनित किए जाने वाले उम्मीदवार को पदों के अनुसार रु18,000 से रु2,09,200 का वेतन प्रतिमाह दिया जाएगा। जो पदों के अनुसार अलग-अलग है। साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।

आवेदन करने की तारीख – Application Dates

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 14 नवम्बर 2025 और आवेदन शुल्क जमा करने एवं आवेदन फॉर्म को भरने की अंतिम तारीख 04 दिसम्बर 2025 से पहले तक आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करते हुए उससे पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे तो आप अपने आवेदन फॉर्म को डाक या अन्य किसी और माध्यम से KVS को न भेजें।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 14-11-2025
आवेदन की अंतिम तारीख 04-12-2025
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 04-12-2025

यह भी पढ़ें : RITES Apprentices Recruitment 2025

आवेदन कैसे करें – How to Apply

आवेदन करने के लिए आपको KVS की आधिकारिक वैबसाइट https://navodaya.gov.in/ पर जाना होगा। वेसबीते पर जाने के बाद Recruitment भाग मे जाकर आप अपना पंजीकरण करें और उसके बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज करें उसके बाद अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा करें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top