NLC Paramedical Staff Recruitment 2026 | नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती 2026

नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NLC) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र 20/2024 के अनुसार पैरामेडिकल स्टाफ (Paramedical Staff) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक NLC की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर अंतिम तारीख से पहले तक आवेदन कर सकते है और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।
NLC India Paramedical Staff Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन लिमिटेड |
| पद का नाम | पैरामेडिकल स्टाफ |
| पदों की संख्या | 21 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 10 मार्च 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://www.nlcindia.in/ |
ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को ₹486/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को ₹236/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इस शुल्क को आप ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।
आयु सीमा और ऊपरी आयु सीमा मे छूट
नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु उनकी श्रेणी के अनुसार 30-35 वर्ष रखी गयी है और आयु को दिनांक 01.02.2026 के अनुसार माना जाएगा साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- फार्मासिस्ट ग्रेड बी पद के लिए योग्यता : फार्मेसी में फुल टाइम बैचलर डिग्री (बी. फार्म)।
- नेत्र तकनीशियन पद के लिए योग्यता : ऑप्टोमेट्री में फुल टाइम बैचलर डिग्री।
- थिएटर सहायक पद के लिए योग्यता : ऑपरेशन थिएटर और एनेस्थीसिया टेक्नोलॉजी में फुल टाइम बीएससी डिग्री (या) ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी में फुल टाइम बीएससी डिग्री।
- ऑडियोलॉजिस्ट और स्पीच थेरेपिस्ट पद के लिए योग्यता : एएसएलपी (ऑडियोलॉजी और स्पीच-लैंग्वेज पैथोलॉजी) में फुल टाइम बैचलर डिग्री।
- दंत मैकेनिक पद के लिए योग्यता : डेंटल लैब टेक्नोलॉजी में फुल टाइम डिप्लोमा/डेंटल मैकेनिक्स में डिप्लोमा (कोर्स का समय 2 साल या उससे ज़्यादा)।
वेतनमान एवं अन्य लाभ
- फार्मासिस्ट ग्रेड बी : ₹22000 – ₹90000/- प्रतिमाह
- नेत्र तकनीशियन पद : ₹23000 – ₹95000/- प्रतिमाह
- थिएटर सहायक : ₹20000 – ₹81000/- प्रतिमाह
- ऑडियोलॉजिस्ट और स्पीच थेरेपिस्ट : ₹24000 – ₹100000/- प्रतिमाह
- दंत मैकेनिक : ₹22000 – ₹90000/- प्रतिमाह
ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 09 फरवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 10 मार्च 2026 से पहले-पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन के माध्यम से ही भरें जा सकते है किसी और माध्यम से आवेदन भेजने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 09-02-2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 10-03-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 10-03-2026 |
यह भी पढ़ें : IOCL Bongaigaon Refinery Apprentice Vacancy 2026 | इंडियन ऑयल अप्रेंटिस भर्ती 2026
आवेदन करने की प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को NLC की आधिकारिक वैबसाइट के कैरियर भाग मे जाकर अपना पंजीकरण करना होगा उसके बाद आप लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे पूछी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि को दर्ज कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

