Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

NHIDCL – महाप्रबंधक, वरिष्ठ प्रबंधक सहित कई पदों के लिए भर्ती अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

NHIDCL महाप्रबंधक, वरिष्ठ प्रबंधक भर्ती 2025 | NHIDCL General Manager, Senior Manager Recruitment 2025

राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास निगम (NHIDCL) की तरफ से जारी होने वाले भर्ती के विज्ञापन संख्या NHIDCL/HR/RECTT/E4 to E7/TechCadre के माध्यम से सीनियर मैनेजर टेक्निकल, डिप्टी जनरल मैनेजर टेक्निकल, जनरल मैनेजर टेक्निकल, सीनियर जनरल मैनेजर टेक्निकल पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक आवेदन कर सकते है।

आप इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता, आयु, वेतनमान आदि जानकारी को नीचे इस जॉब पोस्ट मे देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने मे किसी भी तरह की परेशानी न आए।

NHIDCL भर्ती 2025 – का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास निगम
पद का नाम सीनियर मैनेजर टेक्निकल, डिप्टी जनरल मैनेजर टेक्निकल, जनरल मैनेजर टेक्निकल, सीनियर जनरल मैनेजर टेक्निकल
पदों की संख्या 48
आवेदन की अंतिम तिथि 13 जनवरी 2025
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://www.nhidcl.com/en

ऑनलाइन आवेदन शुल्क

NHIDCL भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क को जमा करना होगा। जिसे उम्मीदवार ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु पदों के अनुसार 38-44 वर्ष रखी गयी है और आयु को दिनांक 13.01.2026 के अनुसार माना जाएगा साथ ही आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग की श्रेणी के अभ्यर्थियों को 05 वर्ष की छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को 03 वर्ष की छूट इस भर्ती के नियमों के अनुसार दी जाएगी।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

  • सीनियर मैनेजर टेक्निकल पदों के लिए योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से इंजीनियरिंग में डिग्री।

  • डिप्टी जनरल मैनेजर टेक्निकल पदों के लिए योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री।

  • जनरल मैनेजर टेक्निकल पदों के लिए योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से इंजीनियरिंग में डिग्री।

  • सीनियर जनरल मैनेजर टेक्निकल पदों के लिए योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से इंजीनियरिंग में डिग्री।

चयनित उम्मीदवारों के लिए वेतनमान एवं अन्य लाभ

राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास निगम भर्ती 2025 के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹67,700 – ₹2,60,000/- का वेतन दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीखें

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तिथि 15 दिसम्बर 2025 और शुल्क जमा करने एवं आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 13 जनवरी 2026 से पहले तक इस भर्ती के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 15-12-2025
आवेदन की अंतिम तारीख 13-01-2025
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 13-01-2025

यह भी पढ़ें : CSIR-NCL राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला तकनीशियन और तकनीकी सहायक भर्ती 2026

आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया

इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए आपको NHIDCL की आधिकारिक वैबसाइट https://www.nhidcl.com/en पर जाना होगा। वैबसाइट पर जाने के बाद आप अपना पंजीकरण करें उसके बाद लॉगिन कर अपनी सभी जरूरी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी आदि को दर्ज करें अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top