Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

MP NHM APM/PHM Vacancy 2026 | एमपी असिस्टेंट प्रोग्राम मैनेजर और पब्लिक हेल्थ मैनेजर पदों के लिए भर्ती

MP NHM APM/PHM Vacancy 2026 | एमपी असिस्टेंट प्रोग्राम मैनेजर और पब्लिक हेल्थ मैनेजर पदों के लिए भर्ती 2026

MP NHM APM/PHM Vacancy 2026

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (MP NHM) के द्वारा जारी होने वाले भर्ती के नोटिफ़िकेशन के अनुसार असिस्टेंट प्रोग्राम मैनेजर और पब्लिक हेल्थ मैनेजर (Assistant Program Manager-APM & Public Health Manager-PHM) के रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले तक आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें जिससे की आपको आवेदन करने मे आसानी हो जाये।

MP NHM Recruitment 2026 – का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश
पद का नाम असिस्टेंट प्रोग्राम मैनेजर और पब्लिक हेल्थ मैनेजर
पदों की संख्या 33
आवेदन की अंतिम तिथि 08 फरवरी 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://nhmmp.gov.in/

ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम

इस भर्ती मे आवेदन करने वाले सभी वर्ग के उम्मीदवारों को एमपी ऑनलाइन के द्वारा निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जिसे उम्मीदवार ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट

एमपी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए और आयु को दिनांक 01.01.2026 के अनुसार माना जाएगा। और आवेदन करने वाले मध्य प्रदेश के मूल निवासी उम्मीदवारों को 05 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।

आवश्यक योग्यता

  • असिस्टेंट प्रोग्राम मैनेजर पदों के लिए योग्यता : समाजशास्त्र में एमए / समाजशास्त्र में एमएससी / मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) / सोशल वर्क में एमए / सोशल वर्क में एम.एससी. / मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ (MPH) / पब्लिक हेल्थ में एम.एससी. / पब्लिक हेल्थ में एमबीए।
  • पब्लिक हेल्थ मैनेजर पदों के लिए योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री और कम्प्युटर कार्य मे दक्षता।

वेतनमान एवं अन्य लाभ

सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पदों के अनुसार ₹22,100 – ₹32,800/- प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।

आवेदन फॉर्म भरने की तारीख

आवेदन करने की प्रारम्भ तारीख 20 जनवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 08 फरवरी 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें जिससे की यह अवसर आपसे न छूटे और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 20-01-2026
आवेदन की अंतिम तारीख 08-02-2026
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 08-02-2026

यह भी पढ़ें : MPBDC Manager and Assistant Manager Recruitment 2026 | एमपी सरकारी जॉब 2026

आवेदन करने की प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए आपको MP Online Iforms की आधिकारिक वैबसाइट https://iforms.mponline.gov.in/ पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा पंजीकरण हो जाने के बाद आप लॉगिन कर लें और आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि को दर्ज कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top