MP High Court Recruitment 2026 | एमपी उच्च न्यायालय तकनीकी सहायक भर्ती 2026

एमपी उच्च न्यायालय (MPHC) की तरफ से जारी हुए अधिसूचना पत्र नंबर 60/Exam/TA(C)/2025 के अनुसार तकनीकी सहायक (Technical Assistant) के पदों की पूर्ति करने के लिए भर्ती निकाली है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को MPHC की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। और इस भर्ती मे आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी को आप sarkari result mp पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले नोटिफ़िकेशन मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।
MPHC Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | एमपी उच्च न्यायालय |
| पद का नाम | तकनीकी सहायक |
| पदों की संख्या | 01 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 26 जनवरी 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://mphc.gov.in/ |
आयु सीमा और ऊपरी आयु सीमा मे छूट
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए और आयु को दिनांक 01.01.2025 के अनुसार मानी जाएगी साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी। जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम
MP Vacancy 2026 के लिए आवेदन करने वाले सभी वर्ग के उम्मीदवारों को ₹943.40/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि विकलांग व्यक्ति उम्मीदवार को ₹743.40/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जिसे उम्मीदवार ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा। और यह शुल्क जमा करने के बाद आपको वापस नहीं किया जाएगा।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से BCA / BSc. कंप्यूटर साइंस / इलेक्ट्रॉनिक्स की डिग्री।
- किसी मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक कॉलेज या संस्थान से कंप्यूटर साइंस / इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा।
- हार्डवेयर मेंटेनेंस का कम से कम 3 साल का अनुभव।
वेतनमान एवं अन्य लाभ
MP High Court Technical Assistant Computer Recruitment 2026 के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹5200 – ₹20,200/- प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 12 जनवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 26 जनवरी 2026 से पहले- पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 12-01-2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 26-01-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 26-01-2026 |
| संसोधन की तारीख | 29-01-2026 से 31-01-2026 |
यह भी पढ़ें : MPBDC Advisor Technical Recruitment 2026 | एमपी सलाहकार तकनीकी भर्ती 2026
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया
इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए आपको MPHC की आधिकारिक वैबसाइट mphc.gov.in पर जाना होगा वैबसाइट पर जाने के बाद आप Recruitment भाग मे जाकर अपना पंजीकरण कर लें और लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे अपना नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता की जानकारी, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि को दर्ज कर अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

