MPBDC Advisor Technical Recruitment 2026 | एमपी सलाहकार तकनीकी भर्ती 2026

मध्य प्रदेश बिल्डिंग डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPBDC) ने अपने अधिसूचना 9367/MPBDC/HR/2025 (Phase-14) के अनुसार सलाहकार तकनीकी (Advisor Technical) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए एमपी ऑनलाइन के माध्यम से भर्ती निकाली है जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। और इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी को sarkari result mp पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले नोटिफ़िकेशन मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने मे आसानी हो जाये।
MP Advisor Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | मध्य प्रदेश बिल्डिंग डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड |
| पद का नाम | सलाहकार तकनीकी |
| पदों की संख्या | 01 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 27 जनवरी 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://mpbdc.mp.gov.in/ |
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 63 वर्ष रखी गयी है और आवेदन करने वाले उम्मीदवार को ऊपरी आयु सीमा मे छूट इस भर्ती के नियमों के अनुसार दी जा सकती है जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम
MPBDC Advisor Technical पदों के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को एमपी ऑनलाइन द्वारा निर्धारित शुल्क को जमा करना होगा। जिसे उम्मीदवार ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने पर आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालना न भूलें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.ई./बी.टेक (सिविल) की डिग्री।
उम्मीदवार ने केंद्र सरकार या मध्य प्रदेश सरकार में किसी भी सरकारी / अर्ध-सरकारी / पीएसयू में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल) या उससे ऊंचे या समकक्ष पद पर काम किया हो, और उन्हें बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन और अन्य समकक्ष प्रोजेक्ट्स में 30 साल से ज़्यादा का अनुभव हो।
वेतनमान एवं अन्य लाभ
सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर एमपी सलाहकार तकनीकी भर्ती 2026 के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवार को लेवल-16 और ग्रेड पे- ₹8,900/- के अनुसार प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवार को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जा सकते है जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 09 जनवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 27 जनवरी 2026 से पहले तक इन पदों के लिए आवेदन किया जा सकता है उसके बाद आवेदन करने के लिंक को बंद कर दिया जाएगा इसलिए यदि आप अधिसूचना की सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 09-01-2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 27-01-2026 |
यह भी पढ़ें : MPBDC Legal Advisor Recruitment 2026 | मध्य प्रदेश कानूनी सलाहकार भर्ती 2026
आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए आप MPBDC की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर इस भर्ती के अधिसूचना को पढ़ें और MP Online Iforms पर अपना पंजीकरण कर लॉगिन कर लें और आवेदन फॉर्म मे अपना नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज करें और अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

