Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

माक्षगांव डॉक शिपबिल्डर्स अप्रेंटिस भर्ती 2025 | आईटीआई और डिप्लोमा उम्मीदवारों के लिए अवसर

माक्षगांव डॉक शिपबिल्डर्स अप्रेंटिस भर्ती 2025 | MDL Apprentice Recruitment 2025

माक्षगांव डॉक शिपबिल्डर्स (MDL) ने जारी किए भर्ती के विज्ञापन संख्या एमडीएल / एटीएस /02/2025 के माध्यम से अप्रेंटिस एक्ट (संशोधन) 1973 के तहत इंजीनियरिंग डिप्लोमा, इंजीनियरिंग ग्रेजुएट और जनरल स्ट्रीम ग्रेजुएट अप्रेंटिस (बैच 2025-26) के एक साल की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते है।

साथ ही इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता, आयु एवं वेतनमान को भी नीचे इस जॉब पोस्ट मे देख सकते है। आप आवेदन फॉर्म भरने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने मे किसी भी तरह की कोई परेशानी न आए।

माक्षगांव डॉक भर्ती 2025 –  का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड माक्षगांव डॉक शिपबिल्डर्स
पद का नाम अप्रेंटिस
पदों की संख्या 200
आवेदन की अंतिम तिथि 05 जनवरी 2025
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://mazagondock.in/

आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष होना चाहिए और आयु को दिनांक 01.03.2026 के अनुसार माना जाएगा। साथ ही सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट भी दी जाएगी जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 05 वर्ष की छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को 03 वर्ष छूट और सभी दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट इस भर्ती के नियमों के अनुसार दी जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान करने का माध्यम

माक्षगांव डॉक शिपबिल्डर्स अप्रेंटिस भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए यह आवेदन फॉर्म निशुल्क है किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की जरूरत नहीं है।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

  • ग्रेजुएट अपरेंटिस इंजीनियरिंग पदों के लिए योग्यता : B.B.A., B.Com, B.C.A. और B.S.W. की डिग्री किसी वैधानिक यूनिवर्सिटी द्वारा संबंधित विषय में / या संसद के किसी एक्ट द्वारा ऐसी डिग्री देने के लिए अधिकृत संस्थान द्वारा संबंधित विषय में / या राज्य सरकार या केंद्र सरकार द्वारा ऊपर बताई गई डिग्री के बराबर मान्यता प्राप्त प्रोफेशनल निकायों की ग्रेजुएट परीक्षा।

  • इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अपरेंटिस पदों के लिए योग्यता : संबंधित विषय में किसी वैधानिक विश्वविद्यालय द्वारा दी गई इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी की डिग्री।

  • डिप्लोमा अपरेंटिस पदों के लिए योग्यता : किसी राज्य सरकार द्वारा स्थापित स्टेट काउंसिल या टेक्निकल एजुकेशन बोर्ड द्वारा संबंधित विषय में दिया गया इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा।

वेतनमान एवं अन्य लाभ

माक्षगांव डॉक शिपबिल्डर्स अप्रेंटिस भर्ती 2025 के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹10,900 – ₹12,300/- प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीखें

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तिथि 16 दिसम्बर 2025 और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 05 जनवरी 2026 से पहले तक इन पदों के लिए आवेदन किया जा सकता है उसके बाद आवेदन करने के लिंक को बंद कर दिया जाएगा। यदि आप सभी अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने लिए इक्षुक है तो अंतिम तिथि का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन फॉर्म को भर दें जिससे की यह अवसर आपसे न छूटे।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 16-12-2025
आवेदन की अंतिम तारीख 05-01-2025

यह भी देखें : BDL -भारत डायनेमिक्स लिमिटेड प्रबंधन प्रशिक्षु भर्ती 2025 | 40,000 प्रतिमाह वेतन के साथ भर्ती शुरू जाने सभी जानकारी

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म कैसे भरें

आवेदन करने के लिए आपको MDL की आधिकारिक वैबसाइट mazagondock.in पर जाना होगा वैबसाइट पर जाने के बाद आप कैरियर के भाग मे जाए उसके बाद इस भर्ती के अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें फिर आप NATS की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करें और MDL की वैबसाइट पर लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करें।

सभी जानकारी दर्ज हो जाने के बाद आप अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की आने वाली प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top