BDL -भारत डायनेमिक्स लिमिटेड प्रबंधन प्रशिक्षु भर्ती 2025 | BDL Management Trainee Recruitment 2025
भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना BDL/C-HR (TA & CP) /2025-4 के अनुसार प्रबंधन प्रशिक्षु के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले तक आवेदन कर सकते है और इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता, आयु सहित सभी जानकारी को नीचे इस जॉब पोस्ट मे देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें। जिससे की आपको आवेदन करने मे किसी भी तरह की कोई परेशानी न आए।
BDL MT भर्ती 2025 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | भारत डायनेमिक्स लिमिटेड |
| पद का नाम | प्रबंधन प्रशिक्षु |
| पदों की संख्या | 80 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 29 दिसम्बर 2025 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://bdl-india.in/ |
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 27 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष होनी चाहिए जिसे दिनांक 25.11.2025 के अनुसार माना जाएगा। साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती नियमों के अनुसार होगी।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क और भुगतान करने का माध्यम
इन पदों के लिए आवेदन कर रहें सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए छूट दी गयी है। आप इस शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- प्रबंधन प्रशिक्षु – एमटी (इलेक्ट्रॉनिक्स / मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल / सीएस / मेटलर्जी / केमिकल / सिविल) : किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/इंस्टीट्यूट से संबंधित डिसिप्लिन में इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में फर्स्ट क्लास बैचलर डिग्री (या 5-साल का इंटीग्रेटेड कोर्स)।
- प्रबंधन प्रशिक्षु – एमटी (वित्त) : CA / ICWAI की फाइनल परीक्षा पास की हो या फाइनेंस में फर्स्ट क्लास MBA / PG डिप्लोमा (2 साल) किया हो।
- प्रबंधन प्रशिक्षु – एमटी (मानव संसाधन) : एचआर / पीएम एंड आईआर / पर्सनल मैनेजमेंट / सोशल वर्क में फर्स्ट क्लास एमबीए / पीजी डिप्लोमा / पीजी डिग्री (2 साल)।
वेतनमान एवं अन्य लाभ
भारत डायनेमिक्स लिमिटेड प्रबंधन प्रशिक्षु भर्ती 2025 पदों के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹40,000 – ₹1,40,000/- का वेतन दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीखें
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तिथि 03 दिसम्बर 2025 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 29 दिसम्बर 2025 से पहले तक इस भर्ती के लिए आवेदन किया जा सकता है यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 03-12-2025 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 29-12-2025 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 29-12-2025 |
यह भी पढ़ें : Delhi DSSSB – मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती 2025 | 714 पदों के साथ 56,900 प्रतिमाह का वेतन
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म कैसे भरें
आवेदन करने के लिए आपको BDL की आधिकारिक वैबसाइट bdl-india.in पर जाना होगा। वैबसाइट पर जाने के बाद आप भर्ती के भाग मे जाए और उसके बाद अपना पंजीकरण करें और लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज करें उसके बाद अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा करें और अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

