JPSC Civil Service Recruitment 2026 – झारखण्ड सयुंक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2026

झारखण्ड लोक सेवा आयोग (JPSC) की तरफ से जारी होने वाले भर्ती के विज्ञापन संख्या 01/2026 के अनुसार झारखण्ड सयुंक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2026 (Civil Service) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन आवेदनों को आमंत्रित किए है जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है और इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे तारीख, शुल्क, आयु, योग्यता आदि को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।
JPSC Civil Service Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | झारखण्ड लोक सेवा आयोग |
| पद का नाम | सयुंक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा |
| पदों की संख्या | 103 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 14 फरवरी 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://www.jpsc.gov.in/ |
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष रखी गयी है और आयु को दिनांक 01.08.2026 के अनुसार माना जाएगा साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम
JPSC Civil Service Examination 2026 के लिए आवेदन कर रहे सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹100/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को ₹50/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। और दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए छूट दी गयी है। आप इस शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट डिग्री।
वेतनमान एवं अन्य लाभ
इस भर्ती के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹34,800/- रूपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
आवेदन करने की तारीख
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 31 जनवरी 2026 और आवेदन शुल्क जमा करने एवं आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 14 फरवरी 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें। जिससे की यह अवसर आपसे न छूटे और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 31-01-2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 14-02-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 14-02-2026 |
यह भी पढ़ें :Delhi HC Junior Judicial Assistant/Restorer Recruitment 2026 – जाने सभी जानकारी वेतन लेवल-6
आवेदन करने की प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को JPSC की आधिकारिक वैबसाइट https://www.jpsc.gov.in/ पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण हो जाने के बाद आप लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि को दर्ज कर अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क दिये गए माध्यमों से जमा कर अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे आने वाली प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

