Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

Delhi HC Junior Judicial Assistant/Restorer Recruitment 2026 – जाने सभी जानकारी वेतन लेवल-6

Delhi HC Junior Judicial Assistant/Restorer Recruitment 2026 | दिल्ली उच्च न्यायालय जूनियर न्यायिक सहायक / रिस्टोरर भर्ती 2026

Delhi HC Junior Judicial Assistant-Restorer Recruitment 2026

दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) ने जूनियर न्यायिक सहायक / रिस्टोरर (Junior Judicial Assistant/Restorer) के 152 रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्र उम्मीदवार आवेदन कर सकते है और इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आयु, शुल्क, योग्यता एवं वेतन आदि को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को जरूर पढ़ लें। जिससे की आपको आवेदन करने मे आसानी हो जाये।

Delhi High Court Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड दिल्ली उच्च न्यायालय
पद का नाम Judicial Assistant/Restorer
पदों की संख्या 152
आवेदन की अंतिम तिथि 23 फरवरी 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://delhihighcourt.nic.in/

आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष राखी गयी है और आयु को दिनांक 01.01.2026 के अनुसार मानी जाएगी और आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।

ऑनलाइन आवेदन शुल्क और भुगतान का माध्यम

दिल्ली उच्च न्यायालय भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को ₹1500/- रूपये आवेदन शुल्क को जमा करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को ₹1300/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इस शुल्क को आप ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

  • किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट और कंप्यूटर पर टाइपिंग स्पीड कम से कम 35 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।

बताई गई सभी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी / इंस्टीट्यूशन / बोर्ड से होनी चाहिए या सरकारी रेगुलेटरी बॉडीज़ द्वारा अप्रूव्ड होनी चाहिए और फाइनल रिजल्ट ऑनलाइन एप्लीकेशन मिलने की आखिरी तारीख को या उससे पहले घोषित हो जाना चाहिए।

वेतनमान एवं अन्य लाभ

सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ग्रुप-बी 7वें सीपीसी के पे मैट्रिक्स का छठा लेवल के अनुसार वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 04 फरवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 23 फरवरी 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन भेजने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 04-02-2026
आवेदन की अंतिम तारीख 23-02-2026
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 23-02-2026

यह भी पढ़ें : Yantra India YIL Apprentice Recruitment 2026 | यंत्र इंडिया अपरेंटिस भर्ती 2026

आवेदन करने की प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को Delhi High Court की आधिकारिक वैबसाइट के Recruitment भाग मे जाकर अपना पंजीकरण करना होगा उसके बाद आप लॉगिन कर लें और आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि को दर्ज कर अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें और आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।

 महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top