Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

IPPB GDS Executive Recruitment 2025

IPPB GDS Executive Recruitment 2025 : पोस्ट ऑफिस मे ग्रामीण डाक सेवक की नियुक्ति के आवेदन जारी जाने पूरी जानकारी

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) की तरफ से जारी होने वाले भर्ती के विज्ञापन नंबर IPPB/CO/HR/RECT./2025-26/03 के अनुसार Gramin Dak Sevak (Executive) के रिक्त पदों की पूर्ति करने हेतु ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक Post Office की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते है।

IPPB GDS Executive Recruitment 2025
IPPB GDS Executive Recruitment 2025

आप आवेदन करने से पहले नोटिफ़िकेशन मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने मे किसी भी परेशानी का सामना न करना पढ़ें और आप आसानी से आवेदन कर सकते है। और आप इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता, आयु, वेतनमान आदि जानकारी को Sarkari Result MP की इस जॉब पोस्ट मे देख सकते है।

IPPB GDS Vacancy 2025 : का संक्षिप्त विवरण (Job Overview)

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड  India Post Payments Bank (IPPB)
पद का नाम  Gramin Dak Sevak (Executive)
पदों की संख्या  348
आवेदन की अंतिम तिथि  29 अक्टूबर 2025
आवेदन का माध्यम  ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट  www.ippbonline.com

आवेदन शुल्क : Application Fees for IPPB Recruitment 2025

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के अभ्यर्थियों को 750 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को भी 750 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इस शुल्क को अभ्यर्थी ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान सफलतापूर्वक हो जाने पर अपने भुगतान की रसीद को जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए आवश्यक होगी। और अधिसूचना के अनुसार यह शुल्क एक बार जमा करने के बाद आपको वापस नहीं किया जाएगा।

श्रेणीवार आवेदन शुल्क
सामान्य / पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर (UR/OBC/EWS) ₹750/-
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST) ₹750/-
महिला ₹750/-

आयु सीमा : Age Limit for Post Office Recruitment 2025

IPPB GDS Executive 2025 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष की होना चाहिए जो 01.08.2025 के अनुसार मानी जाएगी। साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट भी प्रदान की जाएगी जैसे अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को 05 वर्ष की छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 03 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट इस भर्ती के नियमों के अनुसार दी जाएगी।

आयु सीमा
न्यूनतम आयु 20 वर्ष
अधिकतम आयु 35 वर्ष
आयु की गणना दिनांक 01.08.2025

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता : Eligibility Criteria

Gramin Dak Sevak (Executive) के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त या सरकारी नियामक निकाय द्वारा अनुमोदित विश्वविद्यालय / संस्थान से किसी भी विषय (नियमित / दूरस्थ) में स्नातक। की डिग्री होना चाहिए।

जॉब का स्थान और पद

Circle State Vacancies
आंध्र प्रदेश आंध्र प्रदेश 08
असम असम 12
बिहार बिहार 17
छत्तीसगढ छत्तीसगढ 09
गुजरात दादरा और नगर हवेली 01
गुजरात 29
हरयाणा हरयाणा 11
हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश 04
जम्मू और कश्मीर जम्मू और कश्मीर 03
झारखंड झारखंड 12
कर्नाटक कर्नाटक 19
केरल केरल 06
मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश 29
महाराष्ट्र गोवा 01
महाराष्ट्र 31
ईशान कोण अरुणाचल प्रदेश 09
मणिपुर 04
मेघालय 04
मिजोरम 02
नगालैंड 08
त्रिपुरा 03
ओडिशा ओडिशा 11
पंजाब पंजाब 15
राजस्थान राजस्थान 10
तमिलनाडु तमिलनाडु 17
तेलंगाना तेलंगाना 09
उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश 40
    उत्तराखंड उत्तराखंड 11
पश्चिम बंगाल सिक्किम 01
पश्चिम बंगाल 12

आवेदन करने की तारीख : Application Dates

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तिथि 09 अक्टूबर 2025 और शुल्क जमा करने एवं आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2025 से पहले तक आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप अधिसूचना की सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें और ध्यान रखें की आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 09-10-2025
आवेदन की अंतिम तारीख 29-10-2025
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 29-10-2025

Read Also : UGC NET December 2025 – Assistant Professor & JRF Eligibility Test

आवेदन कैसे करें : How to Apply

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को IPPB की आधिकारिक वैबसाइट www.ippbonline.com पर जाना होगा। वैबसाइट पर जाने के बाद आप सबसे पहले Career के भाग मे जाये और Gramin Dak Sevak (Executive) के अधिसूचना पर क्लिक कर उसमे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। उसके बाद Apply Online पर क्लिक करें। और अपना पंजीकरण करें जिसमे बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करें। और अपने सभी जरूरी दस्तावेजों एवं फोटो, सिग्नेचर आदि को अपलोड करें। उसके बाद अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर आवेदन फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की आने वाली प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

FAQ – IPPB GDS Executive Recruitment 2025

प्रश्न 1. IPPB GDS Executive Recruitment 2025 में कुल कितने पद हैं?
उत्तर: इस भर्ती में कुल 348 पद निकाले गए हैं।

प्रश्न 2. आवेदन की शुरुआत और अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: आवेदन प्रक्रिया 09 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 29 अक्टूबर 2025 तक चलेगी।

प्रश्न 3. IPPB GDS Executive Recruitment 2025 के लिए शैक्षिक योग्यता क्या है?
उत्तर: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।

प्रश्न 4. इस भर्ती के लिए आयु सीमा क्या है?
उत्तर: उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

प्रश्न 5. आवेदन शुल्क कितना है?
उत्तर: इस भर्ती मे आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों को ₹750 शुल्क जमा करना होगा।

प्रश्न 6. चयन प्रक्रिया क्या होगी?
उत्तर: चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों का शैक्षणिक योग्यता (Graduation Marks) और इंटरव्यू/डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर चयन किया जाएगा।

प्रश्न 7. इस भर्ती के अंतर्गत किस विभाग में नौकरी मिलेगी?
उत्तर: चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) एक्जीक्यूटिव के पद पर की जाएगी।

प्रश्न 8. आवेदन कैसे करें?
उत्तर: उम्मीदवार IPPB की आधिकारिक वेबसाइट https://ippbonline.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top