Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

IOCL Pipelines Division Apprentice Recruitment 2026 | अपरेंटिस के 394 पद जाने पूर्ति जानकारी

IOCL Pipelines Division Apprentice Recruitment 2026 | इंडियन ऑयल पाइपलाइंस डिवीजन अपरेंटिस भर्ती 2026

IOCL Pipelines Division Vacancy 2026

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र PL/HR/ESTB/APPR (2025)-2 (Supp.) के अनुसार इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के पाइपलाइन्स डिवीजन में अप्रेंटिस एक्ट, 1961 के तहत अप्रेंटिस की भर्ती के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है और इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी को आप Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।

IOCL Pipelines Division Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड
पद का नाम अपरेंटिस
पदों की संख्या 394
आवेदन की अंतिम तिथि 10 फरवरी 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://iocl.com/

आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए और आयु को दिनांक 30.01.2026 के अनुसार माना जाएगा। साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट प्रदान की जाएगी जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 05 वर्ष की छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 03 वर्ष की छूट एवं दिव्यांग उम्मीदवारों को उनकी श्रेणी के अनुसार 10 से 15 वर्ष तक की ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम

इंडियन ऑयल पाइपलाइंस डिवीजन अपरेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने की जरूरत नहीं है सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह आवेदन फॉर्म निशुल्क है।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

  • टेक्नीशियन अपरेंटिस (मैकेनिकल) पद के लिए योग्यता : Mechanical या Automobile Engineering में 3 साल का फुल-टाइम डिप्लोमा होना चाहिए या फिर Class 12 (Science) / ITI के बाद लैटरल एंट्री से डिप्लोमा के 2nd year में एडमिशन लिया हुआ हो।
  • टेक्नीशियन अपरेंटिस (इलेक्ट्रिकल) पद के लिए योग्यता : Electrical Engineering या Electrical & Electronics Engineering में 3 साल का फुल-टाइम डिप्लोमा होना चाहिए।
    या फिर Class 12 (Science) / ITI के बाद लैटरल एंट्री से डिप्लोमा के 2nd year में एडमिशन लिया हुआ हो।
  • टेक्नीशियन अपरेंटिस (टेलीकम्युनिकेशन और इंस्ट्रूमेंटेशन) पद के लिए योग्यता : सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड रेडियो कम्युनिकेशन, इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल, इंस्ट्रूमेंटेशन एंड प्रोसेस कंट्रोल या इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में 3 वर्ष का फुल-टाइम डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों ने कक्षा 12 (विज्ञान) या आईटीआई के बाद लैटरल एंट्री के माध्यम से डिप्लोमा कोर्स के द्वितीय वर्ष में प्रवेश लिया है, वे भी इस योग्यता के अंतर्गत पात्र माने जाएंगे।
  • ट्रेड अपरेंटिस (सहायक-मानव संसाधन) पद के लिए योग्यता : किसी सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से फुल टाइम बैचलर डिग्री (ग्रेजुएशन)।
  • ट्रेड अपरेंटिस (अकाउंटेंट) पद के लिए योग्यता : किसी सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से कॉमर्स में फुल टाइम बैचलर डिग्री (ग्रेजुएशन)।
  • डेटा एंट्री ऑपरेटर (फ्रेशर अपरेंटिस) पद के लिए योग्यता : कम से कम 12वीं पास (लेकिन ग्रेजुएट से कम)।
  • डोमेस्टिक डेटा एंट्री ऑपरेटर (स्किल सर्टिफिकेट धारक) पद के लिए योग्यता : अभ्यर्थी न्यूनतम 12वीं पास होना चाहिए लेकिन स्नातक (Graduate) से कम योग्यता वाला हो। इसके अतिरिक्त उम्मीदवार के पास डोमेस्टिक डेटा एंट्री ऑपरेटर का स्किल सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है जो एक वर्ष से कम अवधि के प्रशिक्षण का हो और राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क (NSQF) के अंतर्गत मान्यता प्राप्त किसी अवार्डिंग बॉडी या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी अन्य प्राधिकरण द्वारा जारी किया गया हो।

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 28 जनवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 10 फरवरी 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे तो आप अपने किसी भी दस्तावेजों को डाक या अन्य किसी और माध्यम से IOCL को न भेजें।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 28-01-2026
आवेदन की अंतिम तारीख 10-02-2026

यह भी पढ़ें : CSIR CLRI MTS Recruitment 2026 | वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान आशुलिपिक भर्ती 2026

आवेदन करने की प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को पद के अनुसार NATS/NAPS पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण हो जाने के बाद आप लॉगिन कर लें और आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज करना होगा। सभी जानकारी दर्ज हो जाने के बाद आप अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें NATS || NAPS
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top