Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

ICSIL Delhi Data Entry Operator Recruitment 2026 | डेटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती वेतन 24,356 प्रतिमाह

ICSIL Delhi Data Entry Operator Recruitment 2026 | ICSIL DEO Recruitment 2026

ICSIL Delhi Data Entry Operator Recruitment 2026

इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (ICSIL) की तरफ से जारी होने वाले भर्ती के नोटिफ़िकेशन ICSIL/RC/10-A/DEO/CATS/2025-26 के अनुसार डेटा एंट्री ऑपरेटर (Data Entry Operator) के रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता, वेतनमान एवं आवेदन कैसे करें आदि को sarkari result mp इस जॉब पोस्ट मे देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।

Delhi ICSIL Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड
पद का नाम डेटा एंट्री ऑपरेटर
पदों की संख्या 50
आवेदन की अंतिम तिथि 13 जनवरी 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://icsil.in/

आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष रखी गयी है। और आयु को दिनांक 01.01.2026 के अनुसार मानी जाएगी। और आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी। जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।

ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम

डेटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी मे आने वाले उम्मीदवारों को ₹590/- और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को भी ₹590/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इस शुल्क को आप ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

  • किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट डिग्री (कंप्यूटर में दक्षता के साथ)।

डेटा एंट्री ऑपरेटर, पब्लिक/PCR से कॉल रिसीव करेगा और CATS कंट्रोल रूम में इंस्टॉल किए गए सिस्टम के ज़रिए उन्हें सबसे नज़दीकी उपलब्ध एम्बुलेंस को भेजेगा, वह कॉल का फॉलो-अप भी करेगा और उन DEO द्वारा डिलीवर की गई कॉल को भी मॉनिटर करेगा। वह प्राइवेट ऑपरेटरों द्वारा चलाई जा रही एम्बुलेंस की संख्या पर भी नज़र रखेगा/मॉनिटर करेगा। और सुपरवाइज़र द्वारा सौंपे गए कोई भी अन्य काम भी करेगा।

वेतनमान एवं अन्य लाभ

इस भर्ती के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹24,356/- प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख

ICSIL Data Entry Operator Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 10 जनवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 13 जनवरी 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें। जिससे की यह अवसर आपसे न छूटे।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 10-01-2026
आवेदन की अंतिम तारीख 13-01-2026
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 13-01-2026

यह भी पढ़ें : CSIR CSIO MTS Recruitment 2026 | मल्टी-टास्किंग स्टाफ, नॉन-टेक्निकल पद के लिए आवेदन

आवेदन करने की प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए आप ICSIL की आधिकारिक वैबसाइट के कैरियर भाग मे जाकर अपना पंजीकरण करें और लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे अपना नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज कर दें और अपने आवेदन सभी जरूरी दस्तावेज़ जैसे आपका फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें यह आने वाली प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिं

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top