Gujarat Police SI, Constable Driver Recruitment 2026 | गुजरात पुलिस भर्ती ₹49,600 प्रतिमाह वेतन

गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड (GPRB) की तरफ से जारी होने वाले भर्ती के नोटिफ़िकेशन के अनुसार पुलिस सब इंस्पेक्टर (मोटर ट्रांसपोर्ट), हेड कांस्टेबल ड्राइवर मैकेनिक, पुलिस सब इंस्पेक्टर (वायरलेस), टेक्निकल ऑपरेटर के रिक्त पदों की पूर्ति करने हेतु ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। और इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता , आयु आदि को sarkari result mp की इस जॉब पोस्ट मे देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।
GPRB Gujarat Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड |
| पद का नाम | पुलिस सब इंस्पेक्टर (मोटर ट्रांसपोर्ट), हेड कांस्टेबल ड्राइवर मैकेनिक, पुलिस सब इंस्पेक्टर (वायरलेस), टेक्निकल ऑपरेटर |
| पदों की संख्या | 950 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 29 जनवरी 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://gprb.gujarat.gov.in/ |
आयु सीमा और ऊपरी आयु सीमा मे छूट
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु पदों के अनुसार 33-35 वर्ष रखी गयी है और आयु को दिनांक 29.01.2026 के अनुसार माना जाएगा। और आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क और भुगतान का माध्यम
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को ₹100/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए छूट दी गयी है। उम्मीदवार शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- हेड कांस्टेबल ड्राइवर मैकेनिक पदों के लिए योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं पास होने के साथ आईटीआई मोटर/डीजल/वेल्डर/ऑटो इलेक्ट्रीशियन हेवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस के साथ 3 साल का अनुभव भी उम्मीदवार को होना चाहिए।
- पुलिस सब इंस्पेक्टर पदों के लिए योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से ऑटोमोबाइल / मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री।
- पुलिस सब इंस्पेक्टर वायरलेस एवं टेक्निकल ऑपरेटर पदों के लिए योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन / टेलीकॉम / इलेक्ट्रॉनिक्स / आईटी / कंप्यूटर इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री।
वेतनमान एवं अन्य लाभ
गुजरात पुलिस भर्ती 2026 के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹40,800 – ₹49,600/- प्रतिमाह का वेतन पदों के अनुसार दिये जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।
ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 09 जनवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 29 जनवरी 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप अधिसूचना की सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें जिससे की यह अवसर आपसे न छूटे और ध्यान रखें की आप आवेदन केवल ऑनलाइन ही कर सकते है किसी और माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 09-01-2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 29-01-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 29-01-2026 |
यह भी देखें : CSIR CSIO MTS Recruitment 2026 | मल्टी-टास्किंग स्टाफ, नॉन-टेक्निकल पद के लिए आवेदन
आवेदन करने की प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को GPRB की आधिकारिक वैबसाइट gprb.gujarat.gov.in पर जाना होगा वैबसाइट पर जाने के बाद उम्मीदवार अपना पंजीकरण कर लें और लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे अपना नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल ले यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

