दिल्ली मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती 2025 | Delhi DSSSB Multi Tasking Staff MTS Recruitment 2025
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने अपने भर्ती के अधिसूचना विज्ञापन संख्या 07/2025 के माध्यम से मल्टी टास्किंग स्टाफ के 714 रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है जिसमे सभी इक्षुक और अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले तक आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है।
साथ ही इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन कैसे करें, आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता, आयु एवं वेतनमान आदि को नीचे इस जॉब पोस्ट मे देख सकते है। आप आवेदन फॉर्म भरने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने मे आसानी हो जाये।
DSSSB MTS भर्ती 2025 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड |
| पद का नाम | मल्टी टास्किंग स्टाफ |
| पदों की संख्या | 714 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 15 जनवरी 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://dsssbonline.nic.in/ |
ऑनलाइन आवेदन शुल्क और भुगतान करने का माध्यम
इन पदों के लिए आवेदन कर रहें सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए छूट दी गयी है। इस शुल्क को आप ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान सफलतापूर्वक जमा हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा। और यह शुल्क जमा करने के बाद आपको वापस नहीं किया जाएगा।
आयु सीमा और ऊपरी आयु सीमा मे छूट
DSSSB – मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए और आयु को दिनांक 15.01.2026 के अनुसार माना जाएगा। और आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वी की परीक्षा पास होना चाहिए।
वेतनमान और अन्य लाभ
सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर DSSSB MTS भर्ती 2025 के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹18,000 – ₹56,900/- का वेतन दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।
ऑनलाइन आवेदन करने की तारीखें
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तिथि 17 दिसम्बर 2025 और आवेदन शुल्क जमा करने और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2025 समय रात्री 11:59 बजे तक इन पदों के लिए आवेदन किया जा सकता है उसके बाद आवेदन करने के लिंक को बंद कर दिया जाएगा यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 17-12-2025 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 15-01-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 15-01-2026 |
यह भी पढ़ें : MPRSB – मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक सहकारी प्रशिक्षु भर्ती 2025 | 25,000 प्रतिमाह वेतन के साथ भर्ती शुरू
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म कैसे भरें
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को DSSSB की आधिकारिक वैबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाना होगा वैबसाइट पर जाने के बाद उम्मीदवार सबसे पहले अपना पंजीकरण करें और लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे अपना नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी आदि जानकारी को ध्यान से दर्ज करें उसके बाद अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

