CSIR NPL Technical Assistant Recruitment 2026 | राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला तकनीकी सहायक भर्ती 2026

CSIR – राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला (NPL) की तरफ से जारी होने वाले भर्ती के विज्ञापन नंबर NPL/Rectt./05/2025 के अनुसार टेक्निकल असिस्टेंट (Technical Assistant) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए इक्षुक और पात्र उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले-पहले तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। साथ ही आप आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले नोटिफ़िकेशन मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें। जिससे की आपको आवेदन करने मे आसानी हो जाये।
CSIR NPL Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला |
| पद का नाम | टेक्निकल असिस्टेंट |
| पदों की संख्या | 18 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 27 फरवरी 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://www.nplindia.in/ |
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 28 वर्ष रखी गयी है और आयु को दिनांक 27.02.2026 के अनुसार माना जाएगा। साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम
राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला तकनीकी सहायक भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को ₹500/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए छूट दी गयी है। बाकी उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग पद के लिए योग्यता : कम से कम 3 साल की फुल टाइम अवधि का मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा जिसमें न्यूनतम 60% अंक हों और संबंधित क्षेत्र/फील्ड में 2 साल का अनुभव हो।
- इलेक्ट्रॉनिक्स / इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स / इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार / इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग पद के लिए योग्यता : इलेक्ट्रॉनिक्स / इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स / इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन / इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग में कम से कम 3 साल का फुल टाइम डिप्लोमा जिसमें कम से कम 60% मार्क्स हों और संबंधित क्षेत्र/फील्ड में 2 साल का अनुभव हो।
- सिविल अभियंत्रण पद के लिए योग्यता : कम से कम 3 साल की फुल टाइम अवधि का सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा जिसमें कम से कम 60% मार्क्स हों और संबंधित क्षेत्र/फील्ड में 02 साल का अनुभव हो।
- कंप्यूटर विज्ञान/सूचना प्रौद्योगिकी पद के लिए योग्यता : कंप्यूटर साइंस/इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में कम से कम 3 साल का फुल टाइम डिप्लोमा जिसमें न्यूनतम 60% मार्क्स हों और संबंधित क्षेत्र/फील्ड में 2 साल का अनुभव हो।
- भौतिकी / अनुप्रयुक्त भौतिकी पद के लिए योग्यता : बी.एस.सी. (फिजिक्स/अप्लाइड फिजिक्स) या इसके बराबर 60% अंकों के साथ और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/संगठन से संबंधित क्षेत्र में एक साल का अनुभव।
- रसायन विज्ञान पद के लिए योग्यता : बी.एस.सी. (केमिस्ट्री) या समकक्ष जिसमें 60% अंक हों और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/संगठन से संबंधित क्षेत्र में एक साल का अनुभव हो।
वेतनमान एवं अन्य लाभ
सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹35400 – ₹112400/- प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
आवेदन फॉर्म भरने की तारीख
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 28 जनवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 27 फरवरी 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन के माध्यम से ही किया जा सकता है किसी और माध्यम से आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 28-01-2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 27-02-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 27-02-2026 |
यह भी पढ़ें : CSIR IITR Driver MTS Vacancy 2026 | ड्राइवर एवं मल्टी-टास्किंग स्टाफ पदों के लिए 10वी पास भर्ती
आवेदन करने की प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए आप CSIR NPL की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करें और लॉगिन कर लें और आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज कर अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर दें और अपने सभी जरूरी दस्तावेज़ जैसे आपका फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

