Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

CSIR IITR Driver MTS Vacancy 2026 | ड्राइवर एवं मल्टी-टास्किंग स्टाफ पदों के लिए 10वी पास भर्ती

CSIR IITR Driver MTS Recruitment Vacancy 2026 | सीएसआईआर आईआईटीआर ड्राइवर एमटीएस भर्ती 2026

CSIR IITR Driver MTS Vacancy 2026

सीएसआईआर – भारतीय विषविज्ञान अनुसंधान संस्थान (CSIR-IITR) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र नंबर IITR/1/2026 के अनुसार ड्राइवर एवं मल्टी-टास्किंग स्टाफ (Driver/MTS) के पदों की पूर्ति करने के लिए आवेदनों को आमंत्रित किए है। इन पदों के लिए सभी पात्र उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है और इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी को आप Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें। जिससे की आपको आवेदन करने मे आसानी हो जाये।

CSIR IITR Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड सीएसआईआर – भारतीय विषविज्ञान अनुसंधान संस्थान
पद का नाम ड्राइवर एवं मल्टी-टास्किंग स्टाफ
पदों की संख्या 06
आवेदन की अंतिम तिथि 19 फरवरी 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://iitr.res.in/

ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को ₹500/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए छूट दी गयी है आप इस शुल्क को ऑनलाइन के माध्यम जैसे क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।

आयु सीमा और अधिकतम आयु मे छूट

सीएसआईआर आईआईटीआर ड्राइवर एमटीएस भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष रखी गयी है और आयु को दिनांक 19.02.2026 के अनुसार माना जाएगा और आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 05 वर्ष की छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 03 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

  • मल्टी-टास्किंग स्टाफ पद के लिए योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वी कक्षा पास।
  • ड्राइवर पद के लिए योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वी कक्षा पास और LMV और HMV के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।

वेतनमान एवं अन्य लाभ

मल्टी-टास्किंग स्टाफ / ड्राइवर पदों के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹34,200 – ₹37,600/- रूपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।

आवेदन फॉर्म भरने की तारीख

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 20 जनवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 19 फरवरी 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है यदि आप अधिसूचना के सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 20-01-2026
आवेदन की अंतिम तारीख 19-02-2026
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 19-02-2026

यह भी पढ़ें : BEL Apprentice Recruitment 2026 | भारत इलेक्ट्रॉनिक्स अपरेंटिस पदों के लिए भर्ती जाने पूरी जानकारी

आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को CSIR IITR की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा जिसके बाद आप लॉगिन कर लें और आवेदन फॉर्म मे दी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, मोबाइल नंबर और ईमेल आदि को दर्ज कर दें। और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top