CSIR – AMPRI Bhopal Recruitment 2026 | सीएसआईआर – एएमपीआरआई भोपाल भर्ती 2026

सीएसआईआर – प्रगत पदार्थ तथा प्रक्रम अनुसंधान संस्थान – एएमपीआरआई (CSIR-AMPRI) की तरफ से जारी होने वाले भर्ती के विज्ञापन Rect-01/2026 के अनुसार जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर और मल्टी टास्किंग स्टाफ (Junior Hindi Translator & Multi Tasking Staff) के पद के लिए भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। साथ ही इन पदों से जुड़ी सभी जानकारी जैसे तारीख, शुल्क, योग्यता, आयु, वेतनमान आदि को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।
CSIR – AMPRI Bhopal Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | सीएसआईआर – प्रगत पदार्थ तथा प्रक्रम अनुसंधान संस्थान – एएमपीआरआई |
| पद का नाम | जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर और मल्टी टास्किंग स्टाफ |
| पदों की संख्या | 03 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 19 फरवरी 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://ampri.res.in/en/ |
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष रखी गयी है और आयु को दिनांक 01.01.2026 के अनुसार मानी जाएगी। साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 05 वर्ष की छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी मे आने वाले उम्मीदवारों को 03 वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 से 15 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट इस भर्ती के नियमों के अनुसार दी जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम
सीएसआईआर – एएमपीआरआई भोपाल भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को ₹500/- रूपये आवेदन शुल्क को जमा करना होगा जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए छूट दी गयी है। बाकी उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- कनिष्ठ हिंदी अनुवादक पद के लिए योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से हिंदी या इंग्लिश में मास्टर डिग्री या उसके बराबर की डिग्री जिसमें डिग्री लेवल पर इंग्लिश या हिंदी एक ज़रूरी या ऑप्शनल सब्जेक्ट हो या परीक्षा का माध्यम हो।
- मल्टी टास्किंग स्टाफ पद के लिए योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वी की परीक्षा पास।
वेतनमान एवं अन्य लाभ
- कनिष्ठ हिंदी अनुवादक : ₹35400 – ₹112400/-
- मल्टी टास्किंग स्टाफ : ₹18000 – ₹56900/-
ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 29 जनवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 19 फरवरी 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 29-01-2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 19-02-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 19-02-2026 |
यह भी पढ़ें : CSIR NPL Technical Assistant Recruitment 2026 | राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला तकनीकी सहायक भर्ती 2026
आवेदन करने की प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए आपको CSIR – AMPRI की आधिकारिक वैबसाइट ampri.res.in पर जाना होगा। वैबसाइट पर जाने के बाद आप अपना पंजीकरण कर लें और लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि को दर्ज कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर अपना फोटो, सिग्नेचर एवं योग्यता से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

