Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

CGPSC Chhattisgarh Court Manager Recruitment 2025 : छत्तीसगढ़ कोर्ट मैनेजर भर्ती 2025 अप्लाई ऑनलाइन

CGPSC Chhattisgarh Court Manager Recruitment 2025

CGPSC Court Manager Vacancy 2025
CGPSC Court Manager Vacancy 2025

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने अपने अधिसूचना 03/2025 के माध्यम से CGPSC Chhattisgarh Court Manager Recruitment 2025 के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए सभी इक्षुक और पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदनों आमंत्रित किए है। जिसमे अधिसूचना की सभी पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले तक आवेदन कर सकते है और इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, योग्यता, आयु, वेतनमान एवं शुल्क आदि जानकारी को Sarkari Result MP की इस पोस्ट मे देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने मे आसानी हो जाये।

CGPSC Court Manager Vacancy 2025 : का संक्षिप्त विवरण (Job Overview)

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड Chhattisgarh Public Service Commission (CGPSC)
पद का नाम Court Manager
पदों की संख्या 22
आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2025
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट psc.cg.gov.in

आयु सीमा – CGPSC Recruitment 2025 Age Limit

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आपकी न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष की होनी चाहिए और आयु की गणना 01.01.2025 के अनुसार की जाएगी और आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 05 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी मे आने वाले उम्मीदवारों को 03 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।

आयु सीमा
न्यूनतम आयु 21 वर्ष
अधिकतम आयु 30 वर्ष
आयु की गणना दिनांक 01.01.2025

आवेदन शुल्क एवं भुगतान : CGPSC Chhattisgarh Vacancy 2025 Application Fees

छत्तीसगढ़ कोर्ट मैनेजर परीक्षा 2025 के लिए आवेदन कर रहें सामान्य एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को 400 रूपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को 200 रूपये शुल्क का भुगतान करना होगा। इस शुल्क को आप ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यमों से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की आने वाली प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

श्रेणीवार आवेदन शुल्क
सामान्य / आर्थिक रूप से कमजोर (UR/EWS) ₹400/-
पिछड़ा वर्ग (OBC) ₹200/-
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST) ₹200/-

वेतनमान एवं अन्य लाभ : Pay Scale

सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर छत्तीसगढ़ कोर्ट मैनेजर भर्ती 2025 के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को वेतन स्तर-12 के अनुसार रु 56100 का वेतन प्रतिमाह दिया जाएगा। और चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता : कोर्ट मैनेजर के लिए Eligibility Criteria

  • भारत में यूजीसी से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातातकोत्तर या सामान्य प्रबंधन में उन्नत डिप्लोमा के साथ स्नातक की डिग्री।
  • सिस्टम और प्रक्रिया प्रबंधन में 5 वर्ष का अनुभव / प्रशिक्षण या आई.टी. सिस्टम प्रबंधन / मानव संसाधन प्रबंधन / वित्तीय प्रबंधन में 5 वर्ष का अनुभव / प्रशिक्षण।

आवेदन करने से पहले योग्यता संबंधी अधिक जानकारी आप अधिसूचना मे देख सकते है। यदि किसी भी अभ्यर्थी ने आवेदन फॉर्म मे किसी भी तरह की कोई गलत जानकारी को दर्ज किया है या आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्य नहीं पाया जाता है तो उस अभ्यर्थी की उम्मीदवारी को रद्द कर दिया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन तारीख : Application Dates

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 29 सितम्बर 2025 और शुल्क जमा करने एवं आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 अक्टूबर 2025 से पहले तक आप इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते है। यदि आप आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती के लिए सभी मानदंड को पूरा करते है तो अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें जिससे की यह अवसर आपसे न छूटे और आवेदन केवल अंतिम तारीख को रात्री 11:59 तक आवेदन किया जा सकता है उसके बाद आवेदन करने के ऑनलाइन लिंक को बंद कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 29-09-2025
आवेदन की अंतिम तारीख 28-10-2025
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 28-10-2025
संसोधन की अंतिम तारीख 31-10-2025
परीक्षा की तारीख 01-01-2026

यह भी देखें : DHBVNL Assistant Engineers Recruitment 2025 : हरियाणा बिजली वितरण निगम मे इंजीनियर्स की भर्ती

आवेदन करने की प्रक्रिया : Process to apply

इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए आपको CGPSC की आधिकारिक वैबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जाना होगा। जिसके माध्यम से आवेदन अपना आवेदन फॉर्म भर सकते है। आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने मे किसी भी परेशानी का सामना न करना पढ़ें और आप आसानी से आवेदन कर सकें।

  • आवेदन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले CGPSC की वैबसाइट पर जाये।
  • Online Application पर क्लिक कर अपना पंजीकरण पूरा करें।
  • लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी को दर्ज करें।
  • अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
  • आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यमों से जमा करें।
  • आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top