Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

DHBVNL Assistant Engineers Recruitment 2025 : हरियाणा बिजली वितरण निगम मे इंजीनियर्स की भर्ती

DHBVNL Assistant Engineers Recruitment 2025

DHBVNL Assistant Engineers Recruitment 2025
DHBVNL Assistant Engineers Recruitment 2025

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड (DHBVNL) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना नंबर Rectt./HPUs/GATE/2022-2025 के अनुसार DHBVNL Assistant Engineers Recruitment 2025 के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है और इस भर्ती की सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, शुल्क, योग्यता, आयु, वेतनमान आदि जानकारी को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।

Haryana DHBVNL Vacancy 2025 : का संक्षिप्त विवरण (Job Overview)

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड Dakshin Haryana Bijli Vitran Nigam Limited (DHBVNL)
पद का नाम Assistant Engineers (Electrical. Mechanical & Civil)
पदों की संख्या 285
आवेदन की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2025
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट dhbvn.org.in

आवेदन शुल्क एवं भुगतान का तरीका : DHBVNL AE Vacancy 2025 Fees

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य एवं अन्य राज्य के अभ्यर्थियों को 590 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को 148 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। और सभी वर्ग के दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए छूट दी गयी है। आप इस शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

श्रेणीवार आवेदन शुल्क
सामान्य / पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर (UR/OBC/EWS) ₹590/-
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST) ₹148/-
महिला ₹148/-

आयु सीमा एवं छूट : DHBVNL Recruitment 2025 Age Limit

हरियाणा बिजली वितरण निगम इंजीनियर्स भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 42 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। और आयु को दिनांक 29.10.2025 के अनुसार मानी जाएगी और आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 05 वर्ष की छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी मे आने वाले उम्मीदवारों को 03 वर्ष की छूट दी जाएगी।

आयु सीमा
न्यूनतम आयु 20 वर्ष
अधिकतम आयु 42 वर्ष
आयु की गणना दिनांक 29.10.2025

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता : Eligibility Criteria

पद का नाम योग्यता
Assistant Engineer (Electrical Cadre) केंद्र सरकार या राज्य सरकार द्वारा विधिवत मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पूर्णकालिक इंजीनियरिंग स्नातक की डिग्री या समकक्ष डिग्री, सामान्य श्रेणी / अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के संबंध में न्यूनतम 60% अंकों के साथ और हरियाणा के मूल निवासी एससी श्रेणी के उम्मीदवारों के संबंध में 55% अंकों के साथ, निम्नलिखित विषयों में से किसी एक में इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग।
Assistant Engineer (Mechanical) केंद्र सरकार या राज्य सरकार द्वारा विधिवत मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पूर्णकालिक इंजीनियरिंग स्नातक की डिग्री या समकक्ष डिग्री, सामान्य श्रेणी/अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के संबंध में न्यूनतम 60% अंकों के साथ और हरियाणा के मूल निवासी एससी श्रेणी के उम्मीदवारों के संबंध में 55% अंकों के साथ, निम्नलिखित विषयों में से किसी एक में: (i) मैकेनिकल इंजीनियरिंग।
Assistant Engineer (Civil) सिविल इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक स्नातक डिग्री या केंद्र सरकार या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से समकक्ष डिग्री, सामान्य श्रेणी/अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के संबंध में न्यूनतम 60% अंकों के साथ और हरियाणा के मूल निवासी अनुसूचित जाति श्रेणी के उम्मीदवारों के संबंध में 55% अंकों के साथ।

वेतनमान एवं अन्य लाभ : Pay Scale

DHBVNL Assistant Engineers Recruitment 2025 के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹53100 – ₹167800/- का वेतन प्रतिमाह दिया जाएगा और चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।

आवेदन करने की तारीख : Application Dates

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तारीख 25 सितम्बर 2025 और आवेदन शुल्क का भुगतान करने एवं आवेदन करने की अंतिम तारीख 29 अक्टूबर 2025 से पहले तक आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप अधिसूचना मे दी गयी सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें जिससे की यह अवसर आपसे न छूटे और आवेदन केवल ऑनलाइन ही किया जा सकता है किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 25-09-2025
आवेदन की अंतिम तारीख 29-10-2025
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 29-10-2025

यह भी पढ़ें : UPSC Engineering Service Recruitment 2025 : यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा भर्ती सिविल सेवा में नौकरी का मौका

आवेदन कैसे करें – How to Apply

इस भर्ती मे आवेदन करने के लिए आपको DHBVNL की आधिकारिक वैबसाइट https://dhbvn.org.in/ पर जाना होगा। आवेदन फॉर्म भरने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने मे आसानी हो जाये।

  • फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले DHBVNL की वैबसाइट पर जाये।
  • Recruitment भाग में जाकर अपना पंजीकरण करें।
  • लॉगिन करे और आवेदन फॉर्म की सभी जानकारी को दर्ज करें।
  • अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा करें।
  • अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
  • आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top