Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

BTSC Bihar Work Inspector Recruitment 2025

BTSC Bihar Work Inspector Recruitment 2025 : बिहार मे कार्य निरीक्षक के पदों के लिए भर्ती 10वी पास भी इस सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते है

BTSC Bihar Work Inspector Recruitment 2025
BTSC Bihar Work Inspector Recruitment 2025

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना नंबर 25/2025 के अनुसार कार्य निरीक्षक (Work Inspector) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक आधिकारीक वैबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म को भर सकते है। और इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता, आयु, वेतनमान आदि जानकारी को Sarkari Result MP की इस जॉब पोस्ट मे देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले नोटिफ़िकेशन को जरूर पढ़ें।

Bihar Work Inspector Vacancy 2025 : का संक्षिप्त विवरण (Job Overview)

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड Bihar Technical Services Commission (BTSC)
पद का नाम कार्य निरीक्षक (Work Inspector)
पदों की संख्या 1114
आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2025
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट btsc.bihar.gov.in

आयु सीमा एवं छूट : Age Limit

बिहार कार्य निरीक्षक भर्ती 2025 मे आवेदन करने के लिए आपकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष की होना चाहिए और अधिकतम आयु 37 वर्ष की होना चाहिए और आयु की गणना दिनांक 01.08.2025 के अनुसार की जाएगी साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी। जैसे अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 05 वर्ष की छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को 03 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छुट इस भर्ती के नियमों के अनुसार प्रदान की जाएगी।

आयु सीमा
न्यूनतम आयु 18 वर्ष
अधिकतम आयु 37 वर्ष
आयु की गणना दिनांक 01.08.2025

आवेदन शुल्क और भुगतान करने का तरीका : Application Fees

Bihar Work Inspector Recruitment 2025 के लिए आवेदन करने वाले सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जिसे उम्मीदवार ऑनलाइन के माध्यम जैसे क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। आपका भुगतान सफलतापूर्वक जमा हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की आने वाली प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा। और यह शुल्क एक बार जमा करने के बाद आपको वापस नहीं किया जाएगा और न ही आने वाली किसी और परीक्षा के लिए सुरक्षित रखा जाएगा।

श्रेणीवार आवेदन शुल्क
सामान्य / पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर (UR/OBC/EWS) ₹100/-
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST) ₹100/-
महिला ₹100/-

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता : Eligibility Criteria

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/समकक्ष संस्थान से मैट्रिकुलेशन 10वीं परीक्षा उत्तीर्ण तथा किसी मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से आईटीआई ड्राफ्ट्समैन सिविल/सर्वेयर/प्लम्बर ट्रेड उत्तीर्ण।

वेतनमान एवं अन्य लाभ : Pay Scale

BTSC Work Inspector Recruitment 2025 के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को सातवें पुनरीक्षित वेतन संरचना मे वेतन स्तर-02 के अनुसार प्रतिमाह वेतन मिलेगा। साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार दिये जाएंगे।

आवेदन करने की तारीख : Application Dates

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तिथि 10 अक्टूबर और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2025 से पहले-पहले तक आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। उसके बाद ऑनलाइन लिंक को बंद कर दिया जाएगा। यदि आप अधिसूचना मे दी गयी सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें जिससे की यह अवसर आपसे न छूटे और ध्यान रखें की आवेदन आप केवल ऑनलाइन ही कर सकते है। किसी और माध्यम से आपका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 10-10-2025
आवेदन की अंतिम तारीख 10-11-2025
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 10-11-2025

Read Also : Nagaland Police Constable Recruitment 2025 : नगालैंड पुलिस कांस्टेबल के 1176 पदों के लिए भर्तिया

आवेदन कैसे करें : How to Apply

आवेदन करने के लिए आपको BTSC Bihar की आधिकारिक वैबसाइट https://btsc.bihar.gov.in/ की आधिकारिक वैबसाइट के Recruitment भाग मे जाना होगा। उसके बाद आप सबसे पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। और अपना पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करें जिसमे बाद आप अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें। आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा जिसमे आपको अपना नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज करना होगा।

सभी जानकारी दर्ज हो जाने के बाद आप अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा करें उसके बाद आपके द्वारा दर्ज की गयी सभी जानकारी को दुबारा से चेक करें यदि सभी जानकारी सही है तो अपने आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top