Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

Bihar BTSC Hostel Manager Recruitment 2025

Bihar BTSC Hostel Manager Recruitment 2025 : वेतन स्तर 04 पर बिहार मे छात्रावास प्रबंधक के पदों के लिए सरकारी जॉब देखें पूरी जानकारी

Bihar BTSC Hostel Manager Recruitment 2025
Bihar BTSC Hostel Manager Recruitment 2025

बिहार सरकार, बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने अपने भर्ती के अधिसूचना पत्र नंबर 27/2025 के अनुसार छात्रावास प्रबंधक (Hostel Manager) के रिक्त पदों की पूर्ति करने हेतु आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसके लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। और इस भर्ती मे आवेदन करने के लिए सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, आयु, योग्यता एवं वेतनमान आदि जानकारी को सरकारी रिजल्ट एमपी की इस जॉब पोस्ट मे देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले इस भर्ती के अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।

BTSC Hostel Manager Vacancy 2025 : का संक्षिप्त विवरण (Job Overview)

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड Bihar Technical Services Commission (BTSC)
पद का नाम छात्रावास प्रबंधक (Hostel Manager)
पदों की संख्या 91
आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2025
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट btsc.bihar.gov.in

आवेदन शुल्क एवं भुगतान का तरीका : Application Fees

बिहार छात्रावास प्रबंधक भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जिसमे उम्मीदवार क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यमों से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की आने वाली प्रक्रिया के लिए आवश्यक होगा। और यह शुल्क वापस नहीं किया जाएगा साथ ही केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किया जाएगा।

श्रेणीवार आवेदन शुल्क
सामान्य / पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर (UR/OBC/EWS) ₹100/-
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST) ₹100/-
महिला ₹100/-

आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट : Age Limit

Bihar Hostel Manager 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष रखी गयी है। और आयु की गणना 01.08.2025 के अनुसार की जाएगी। और आवेदन करने वाले उम्मीदवार को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग की श्रेणी मे आने वाले उम्मीदवारों को 05 वर्ष की छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को 03 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार दी जाएगी।

आयु सीमा
न्यूनतम आयु 21 वर्ष
अधिकतम आयु 37 वर्ष
आयु की गणना दिनांक 01.08.2025

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता : Eligibility Criteria

  • किसी भी विषय में स्नातक डिग्री (बी.ए./बी.एससी./बी.कॉम.) या होटल प्रबंधन या प्रबंधन में डिप्लोमा/स्नातकोत्तर डिप्लोमा।

आवेदन करने वाले उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अपनी न्यूनतम योग्यता को जरूर देख लें। यदि किसी उम्मीदवार ने अपने आवेदन फॉर्म मे किसी भी तरह की गलत जानकारी को दर्ज करी है या आवेदन फॉर्म को सबमिट करने के बाद यदि उम्मीदवार योग्य नहीं पाया जाता है तो उस उम्मीदवार की उम्मीदवारी को रद्द कर दिया जाएगा।

वेतनमान एवं अन्य लाभ : Pay Scale

सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर बिहार छात्रावास प्रबंधक भर्ती 2025 के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को वेतनमान स्तर-04 के अनुसार वेतन दिया जाएगा और चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।

आवेदन करने की तारीख : Application Dates

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तारीख 10 अक्टूबर 2025 और आवेदन शुल्क का भुगतान करने एवं आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 नवंबर 2025 से पहले तक आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे डाक या अन्य किसी और माध्यम से आवेदन फॉर्म को भेजने पर आपका आवेदन फॉर्म निरस्त कर दिया जाएगा। यदि आप सभी मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 10-10-2025
आवेदन की अंतिम तारीख 10-11-2025
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 10-11-2025

Read Also : BTSC Bihar Work Inspector Recruitment 2025

आवेदन कैसे करें : How to Apply

आवेदन करने के लिए आपको BTSC की आधिकारिक वैबसाइट https://btsc.bihar.gov.in/ के Recruitment भाग मे जाना होगा। उसके बाद आप अपना पंजीकरण करें और उसके बाद पंजीकरण नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज करें उसके बाद अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top