Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

Bihar BTSC Pharmacist Recruitment 2025 | बीटीएससी फार्मासिस्ट भर्ती

Bihar BTSC Pharmacist Recruitment 2025 | बीटीएससी फार्मासिस्ट भर्ती पदों पर 2473 बम्पर भर्तिया

Bihar BTSC Pharmacist Recruitment 2025

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने फार्मासिस्ट (Pharmacist) की पदों पर नियुक्ति हेतु ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है जिसमे कुल रिक्त पदों की संख्या 2473 है। इन पदों के लिए सभी मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म btsc.bihar.gov.in की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर इस भर्ती की अंतिम तारीख 08 अप्रैल 2024 से पहले तक भर सकते है। इन पदों पर आवेदन करने से पहले आप इस भर्ती के लिए जारी किया गया आधिकारिक नोटिफ़िकेशन जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने में आसानी हो। और आप बिना किसी समस्या के आवेदन कर सकें।

आप बीटीएससी फार्मासिस्ट पदों से जुड़ी सभी जानकारी को (SarkariResultMP) की इस पोस्ट मे देख सकते है जैसे आवेदन कैसे करना होगा, आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, अभ्यर्थी की योग्यता और वेतनमान आदि।

आयु सीमा – BTSC Pharmacist Vacancy 2025

इस भर्ती मे आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष रखी गई है। और आयु को दिनांक 01.08.2024 के अनुसार मानी जाएगी। और इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियम अनुसार होगी।

अधिकतम आयु सीमा

अनारक्षित वर्ग 37 वर्ष
अनारक्षित महिला वर्ग 40 वर्ष
पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग 40 वर्ष
अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति 42 वर्ष

आवेदन शुल्क – BTSC Pharmacist Job 2025

फार्मासिस्ट पदों के लिए आवेदन करने वाले सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क को जमा करना होगा। और बिना आवेदन शुल्क जमा किए आपका आवेदन फॉर्म अधूरा माना जाएगा। आप अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान पूरा हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें ये आपको आगे आने वाली प्रक्रिया के लिए उपयोगी होगा।

श्रेणी अनुसार आवेदन शुल्क

सामान्य / पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 600 रूपये
बिहार राज्य से बाहर के अभ्यर्थियों के लिए 600 रूपये
आरक्षित / अनारक्षित वर्ग की महिला 150 रूपये
दिव्यांग अभ्यर्थी 150 रूपये

Also Read : Bihar BTSC Dentist Recruitment 2025 | बिहार तकनीकी सेवा आयोग दन्त चिकित्सक भर्ती

शैक्षणिक योग्यता

  • इंटरमीडिएट / 10+2 विज्ञान में उत्तीर्ण साथ ही सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा इन फार्मेसी में उत्तीर्ण।

आवेदन करने वाले वे अभ्यर्थी जो जिन्होंने बी.फार्मा. एवं एम. फार्मा. उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के पास भी डिप्लोमा इन फार्मेसी होना अनिवार्य है। यदि आपके पास नहीं है तो आप इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए पात्र नहीं होंगे।

आवेदन करने की तारीख – BTSC Pharmacist Recruitment

बीटीएससी फार्मासिस्ट भर्ती मे ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तारीख 11 मार्च 2025 और आवेदन करने की अंतिम तारीख 08 अप्रैल 2025 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। और याद रखें की आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने या अपने आवेदन पात्र को विभाग को भेजेने पर आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आवेदन तारीख

आवेदन की प्रारम्भ तारीख 11.03.2025
आवेदन की अंतिम तारीख 08.04.2025
आवेदन शुल्क की अंतिम तारीख 08.04.2025
एड्मिट कार्ड की तारीख परीक्षा से पहले सूचित किया जाएगा
परीक्षा की तारीख BTSC  की वैबसाइट पर सूचित किया जाएगा

यदि आप इन पदों के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले अभ्यर्थी है और इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें क्योकि अंतिम तारीख के बाद ऑनलाइन आवेदन करने के लिंक को बंद कर दिया जाएगा और आप आवेदन नहीं कर पाएंगे।

चयन प्रक्रिया

लिखित प्रतियोगिता परीक्षा

इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया कम्प्युटर आधारित टेस्ट (CBT) के माध्यम से की जाएगी। प्रतियोगिता परीक्षा के प्रश्न पत्र में कुल 100 प्रश्न होंगे सभी प्रश्न बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे और प्रश्न पत्र हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों भाषा मे होंगे इस प्रश्न पत्र को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा जिसमे अभ्यर्थी को 100 प्रश्न हल करने होंगे। और इस पेपर मे (Diploma in Pharmacy) स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे।

परीक्षा मे गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन (Negative Marking) की जाएगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए अभ्यर्थी को 1 अंक दिया जाएगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक को काटा जाएगा। और इस परीक्षा को पास करने के लिए श्रेणी के अनुसार न्यूनतम अंक लाने होंगे जो इस प्रकार है।

  • सामान्य वर्ग के लिए – 40% अंक
  • पिछड़ा वर्ग के लिए – 36.5% अंक
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए – 34% अंक
  • एससी/एसटी/महिला एवं दिव्यांग के लिए – 32% अंक

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

बीटीएससी फार्मासिस्ट पदों के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले अभ्यर्थी अपने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को btsc.bihar.gov.in पर जाकर भर सकते है। आवेदन करने से पहले आप इस भर्ती का नोटिफ़िकेशन जरूर पढ़ें और उसके बाद ही इन पदों के लिए आवेदन करें।

आवेदन करने के लिए BTSC वैबसाइट के Recruitment Section मे जाये और नोटिफ़िकेशन नंबर 22/2025 को ढूँढे और Apply Online पर क्लिक करें जिसमे आप आपके सामने एक नई विंडो खुल जाएगी जहां पर आपको अपना पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण करने के लिए New Registration पर क्लिक करें और फॉर्म मे पूछि गयी सभी जानकारी को सावधानी से दर्ज करें सभी जानकारी को दर्ज करें के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें।

अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें और अपने सभी जरूर प्रमाण पत्र जैसे योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र, फोटो एवं सिग्नेचर आदि को अपलोड कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क जमा करें और भुगतान पूरा हो जाने के बाद आवेदन फॉर्म को सबमिट करें और आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।

Also Read : BTSC Dresser Recruitment 2025 | बिहार बीटीएससी ड्रेसर भर्ती के लिए 3326 पद

आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  • 10वी कक्षा का मूल प्रमाण पत्र।
  • 10+2 की मार्कशीट एवं मूल प्रमाण पत्र।
  • Diploma in Pharmacy के सभी वर्षों का प्रमाण पत्र।
  • जाति के प्रमाण के लिए जाति प्रमाण पत्र।
  • स्थायी निवास / आवासीय प्रमाण पत्र।
  • कार्यानुभव प्रमाण पत्र और अन्य जरूर दस्तावेज़।

महत्वपूर्ण लिंक

आवेदन करें लिंक
नोटिफ़िकेशन पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट लिंक

FAQs – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

  • BTSC Pharmacist भर्ती के लिए कुल कितने पद है।

    बिहार तकनीकी सेवा आयोग के द्वारा जारी किए गए नोटिफ़िकेशन 22/2025 के लिए कुल 2473 पदों के लिए भर्ती निकाली है।

  • BTSC Pharmacist भर्ती की आवेदन तारीख क्या है।

    अभ्यर्थी अपने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म दिनांक 11.03.2025 से 08.04.2025 तक ऑनलाइन जमा कर सकते है।

  • BTSC Pharmacist भर्ती के लिए क्या उम्र चाहिए।

    आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए।

  • Bihar BTSC Pharmacist भर्ती के लिए कितना शुल्क लगेगा।

    सामान्य, ओबीसी के लिए 600 रुपए और एससी, एसटी वर्ग के लिए 150 वर्ष शुल्क रखा गया है।

  • BTSC Pharmacist भर्ती मे आवेदन के लिए क्या Qualification चाहिए।

    उम्मीदवार के पास Diploma in Pharmacy होना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top