Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

Bihar BTSC Dentist Recruitment 2025 | बिहार तकनीकी सेवा आयोग दन्त चिकित्सक भर्ती

BTSC Dentist Recruitment 2025 | बिहार तकनीकी सेवा आयोग दन्त चिकित्सक भर्ती 808 पदों की लिए होगी भर्ती

Bihar BTSC Dentist Recruitment 2025

बिहार तकनीकी सेवा आयोग की तरफ से जारी विज्ञापन 20/2025 के माध्यम से BTSC ने दन्त चिकित्सक (Dentist) के 808 रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र को आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए इक्षुक एवं पात्र अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म www.btsc.bihar.gov.in की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर दिनांक 08 अप्रैल 2025 से पहले-पहले तक अपने आवेदन पत्र को भर सकते है। आप इन पदों के लिए आवेदन करें उससे पहले विभाग ने इस भर्ती के लिए जो नोटिफ़िकेशन जारी किया है उसे जरूर पढ़ें और आवेदन पत्र को भरने मे आने वाली किसी भी परेशानी से बचें।

आप इन पदों से संबंधी सभी जानकारी जो आपको आवेदन करने मे मदद करेगी जैसे आवेदन तारीख, शुल्क, योग्यता, आयु आदि को (Sarkari Result MP) के द्वारा लिखी गयी इस जॉब पोस्ट मे देख सकते है।

आयु सीमा – BTSC Dentist Vacancy 2025

बिहार बीटीएससी दन्त चिकित्सक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष रखी गयी है और आयु की गणना दिनांक 01.08.2024 के अनुसार की जाएगी। साथ ही आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट इस भर्ती के नियम अनुसार दी जाएगी।

आयु सीमा

सभी वर्ग के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष
अनारक्षित वर्ग 37 वर्ष
अनारक्षित वर्ग की महिला अभ्यर्थी 40 वर्ष
ओबीसी / ईडबल्यूएस 40 वर्ष
एससी / एसटी 42 वर्ष

आवेदन शुल्क – BTSC Bihar Dentist Recruitment 2025

अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। आवेदन शुल्क का भुगतान सफल हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे आने वाली प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा। और सभी श्रेणी के दिव्यांग अभ्यर्थियों को निर्धारित परीक्षा शुल्क का एक चौथाई शुल्क जमा करना होगा। अर्थात अनारक्षित श्रेणी के अभ्यर्थी को यदि 600 रुपए जमा करना है तो दिव्यांग अभ्यर्थी को मात्र 150 रुपए शुल्क को जमा करना होगा।

यह आवेदन शुल्क एक बार जमा कर देने के बाद आपको वापस नहीं किया जाएगा और न ही किसी और आने वाली परीक्षा के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। और याद रखें आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन के माध्यम से ही BTSC स्वीकार करेगा किसी और माध्यम से शुल्क को जमा करने पर आपका शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा।

श्रेणी

शुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडबल्यूएस रू 600
बिहार राज्य के बाहर से आवेदन करने वाले उम्मीदवार रू 600
एससी / एसटी रू 150
महिला रू 150

शैक्षणिक योग्यता – बीटीएससी दन्त चिकित्सक भर्ती 2025

  • किसी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय जो भारतीय दन्त चिकित्सा परिषद (D.C.I.) से मान्यता प्राप्त हो से बी.डी.एस. स्नातक की डिग्री या समकक्ष की योग्यता।

प्रशिक्षण एवं अनुभव : भारतीय दन्त चिकित्सा परिषद एवं सरकार से मान्यता प्राप्त अस्पताल / संस्थान में 12 महीने का अनिवार्य इंटर्नशिप प्रशिक्षण अनिवार्य है। और इंटर्नशिप में एक दिन की भी छुट्टी न हो फिर कारण चाहे जो भी हो। आप आवेदन करने से पहले अपनी न्यूनतम योग्यता जरूर जांच लें यदि कोई अभ्यर्थी आवेदन करने के बाद अयोग्य पाया जाता है तो इस भर्ती के लिए उसकी उम्मीदवारी को रद्द कर दिया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन तारीख

www.btsc.bihar.gov.in की आधिकारिक वैबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 11 मार्च 2025 और आवेदन करने की अंतिम तारीख 08 अप्रैल 2025 तक आप अपने ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते है। यदि आप इन पदों के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और इन पदों के लिए आवेदन करने के इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें जिससे की आपसे ये अवसर न छूटे।

अभ्यर्थी ध्यान दें की आपका आवेदन फॉर्म केवल ऑनलाइन के माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा किसी और माध्यम से आवेदन पत्र को भरने या BTSC Bihar को भेजेने पर आपका आवेदन फॉर्म को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

आवेदन की प्रारम्भ तारीख 11.03.2025
आवेदन की अंतिम तारीख 08.04.2025
आवेदन शुल्क जमा की अंतिम तारीख 08.04.2025
एड्मिट कार्ड की तारीख परीक्षा से पहले सूचित किया जाएगा
परीक्षा की तारीख BTSC वैबसाइट पर सूचित किया जाएगा

Also Read : Bihar BSSC Statistical Officer Recruitment 2025 – सांख्यिकी पदाधिकारी के पदों के लिए भर्तिया

लिखित प्रतियोगिता परीक्षा

बिहार तकनीकी सेवा आयोग दन्त चिकित्सक भर्ती के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा (Computer Based Test) मे कुल 100 प्रश्न होंगे सभी प्रश्न बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे और यह प्रश्न पत्र हिन्दी व अंग्रेजी दोनों भाषा मे होंगा और इस प्रश्न पत्र को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा और परीक्षा मे गलत उत्तर का चयन करने पर नकारात्मक अंकन (Negative Marking) की जाएगी जो प्रत्येक सभी उत्तर देने पर 4 अंक दिये जाएंगे और गलत उत्तर का चयन करने पर 01 अंक काटा जाएगा। और इस परीक्षा को पास करने के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 30% अंक लाना होगा।

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  • 10वी कक्षा की अंकसूची।
  • मान्यता प्राप्त संस्थान से Bachelor of Dental Surgery का प्रमाण पत्र।
  • अनुभव एवं इंटर्नशिप का प्रमाण पत्र।
  • जाति के प्रमाण के लिए जाति प्रमाण पत्र।
  • स्थायी निवास / आवासीय प्रमाण पत्र।
  • कार्यानुभव का प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज़।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन BTSC Bihar की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर किया जा सकता है आवेदन करने से पहले आप नोटिफ़िकेशन जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन में किसी भी तरह की कोई परेशानी न आए।

आवेदन करने के लिए आपको अपना पंजीकरण करना होगा तो आप नया पंजीकरण करें पर क्लिक करें और पंजीकरण फॉर्म मे अपना नाम, जन्म तारीख, योग्यता संबंधी जानकारी, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि को दर्ज करें और अपने पंजीकरण फॉर्म को सबमिट करें उसके बाद आपके मोबाइल एवं ईमेल पर आपका पंजीकरण नंबर और पासवर्ड प्राप्त हो जाएगा जिससे आपको लॉगिन करना होगा।

लॉगिन करने के बाद अपने आवेदन फॉर्म मे सभी जानकारी दर्ज करें और अपना फोटो, सिग्नेचर और योग्यता संबंधी सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें उसके बाद आपने आवेदन फॉर्म का शुल्क क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग आदि माध्यम से जमा करें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।

महत्वपूर्ण लिंक

नोटिफ़िकेशन पढ़ें लिंक
आवेदन करें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

FAQs – समान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्न

  • बीटीएससी दन्त चिकित्सक भर्ती में कितने पद है।

    दन्त चिकित्सक भर्ती के लिए बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने 808 पदों के लिए भर्ती निकाली है।

  • BTSC Dentist भर्ती की आवेदन तारीख क्या है।

    आवेदन करने की प्रारम्भ तारीख 11.03.2025 और आवेदन की अंतिम तारीख 08.04.2025 है।

  • BTSC Dentist भर्ती मे आवेदन के लिए कितनी उम्र चाहिए।

    उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए।

  • BTSC Dentist भर्ती की सैलरी कितनी है।

    चयनित होने वाले उम्मीदवार को वेतन स्तर 9 के अनुसार 9300-34800 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

  • BTSC Dentist भर्ती मे आवेदन के लिए क्या योग्यता चाहिए।

    उम्मीदवार के पास Bachelor of Dental Surgery की डिग्री होनी चाहिए।

  • BTSC Dentist के लिए कितना शुल्क जमा करना होगा।

    सामान्य, ओबीसी उम्मीदवार को 600 रुपए और एससी, एसटी उम्मीदवार को 150 रुपए जमा करना होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top