MECON Non Executive Personnel Recruitment 2026 | मेकॉन लिमिटेड मे नियमित वेतनमान में गैर-कार्यकारी कर्मियों की भर्ती

मेकॉन लिमिटेड की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना के अनुसार MECON ने नियमित वेतनमान में गैर-कार्यकारी कर्मियों (Non Executive Personnel) की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्र उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे तारीख, शुल्क, आयु, योग्यता एवं वेतनमान आदि जानकारी को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले नोटिफ़िकेशन मे बताए गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।
MECON Limited Recruitment 2026 – का संक्षिप्त विवरण (Job Overview)
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | मेकॉन लिमिटेड |
| पद का नाम | गैर-कार्यकारी |
| पदों की संख्या | 24 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 06 मई 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | www.meconlimited.co.in |
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट (Age Limit)
- अधिकतम आयु : 28 वर्ष
- आयु की गणना : 03.03.2026
ऊपरी आयु सीमा मे छूट
- अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 03 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट।
- अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति श्रेणी के उम्मीदवारों को 05 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट।
- दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 से 15 वर्ष की छूट उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार।
आवेदन शुल्क और भुगतान के माध्यम (Application Fees)
- सामान्य (UR) / अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) / आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) : ₹875/-
- अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) : ₹625/-
उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म के शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान सफलतापूर्वक हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा और यह शुल्क भुगतान हो जाने के बाद आपको वापस नहीं किया जाएगा और न ही आने वाली किसी और परीक्षा के लिए सुरक्षित रखा जाएगा।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)
- लेखाकार (Accountant) : इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) या इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) का इंटरमीडिएट।
- सहायक एचआर (Assistant HR) : बीबीए (बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) और कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान होना चाहिए।
- प्रशासन सहायक (Assistant Administration) : बीबीए (बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) और कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान होना चाहिए।
- सहायक सचिवालय सेवा (Assistant Secretarial Service) : बीबीए (बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) और कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान होना चाहिए।
वेतनमान एवं अन्य लाभ (Pay Scale)
सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹27,710 – ₹53,590/- रूपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा। साथ ही MECON Non Executive Personnel Recruitment 2026 के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।
आवेदन करने की तारीख (Application Dates)
- ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तारीख : 07 अप्रैल 2026
- आवेदन करने की अंतिम तारीख : 06 मई 2026
- शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख : 06 मई 2026
यदि आप मेकॉन लिमिटेड मे नियमित वेतनमान में गैर-कार्यकारी कर्मियों की भर्ती के लिए आवेदन करने के इक्षुक है और सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही किया जा सकता है किसी और माध्यम से आवेदन भेजने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
यह भी देखें : CRPF Constable Recruitment 2026 – तकनीकी एवं ट्रेडसमैन और पायनियर पद वेतन 69100 प्रतिमाह
आवेदन करने की प्रक्रिया (Application Process)
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले MECON Career वैबसाइट पर जाये।
- अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण पूरा कर लें।
- लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर दें।
- अपना फोटो, सिग्नेचर और सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
- अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के दिये गए माध्यमों से जमा कर दें।
- आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।

