Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

CRPF Constable Recruitment 2026 – तकनीकी एवं ट्रेडसमैन और पायनियर पद वेतन 69100 प्रतिमाह

CRPF Constable Recruitment 2026 | केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल कांस्टेबल तकनीकी एवं ट्रेड्समैन और पायनियर भर्ती 2026

CRPF Constable Recruitment 2026

केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) की तरफ से जारी होने वाले भर्ती के अधिसूचना के माध्यम से कांस्टेबल तकनीकी एवं ट्रेड्समैन और पायनियर (Constable) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। साथ ही आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे तारीख, शुल्क, योग्यता, वेतन आदि जानकारी को Sarkari Result MP की इस जॉब पोस्ट मे देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।

CRPF Constable Technical & Tradesmen and Pioneer Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण (Job Overview)

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल
पद का नाम कांस्टेबल तकनीकी एवं ट्रेड्समैन और पायनियर
पदों की संख्या 9195
आवेदन की अंतिम तिथि 19 मई 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://crpf.gov.in/

ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम (Application Fees)

  • सामान्य / अन्य पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर : ₹100/-
  • अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति : नि:शुल्क
  • सभी महिला उम्मीदवार : नि:शुल्क

उम्मीदवार इस शुल्क को नेट बैंकिंग / क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड / यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा और यह शुल्क जमा करने के बाद आपको वापस नहीं किया जाएगा। और न ही आने वाली किसी और परीक्षा के लिए सुरक्षित रखा जाएगा।

आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु : 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 27 वर्ष
  • आयु की गणना : 01.01.2026

इस भर्ती मे आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 05 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 03 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)

  • ड्राइवर (Driver) : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या केंद्र अथवा राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम मैट्रिकुलेशन (10वी) या समकक्ष योग्यता साथ ही भारी परिवहन वाहन चलाने का लाइसेंस होना चाहिए।
  • मैकेनिक मोटर वाहन (Mechanic Motor Vehicle) : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 परीक्षा प्रणाली के अंतर्गत न्यूनतम मैट्रिक या 10वीं कक्षा उत्तीर्ण अथवा समकक्ष और मान्यता प्राप्त संस्थान द्वारा मान्यता प्राप्त मैकेनिक मोटर व्हीकल में 02 साल का इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (ITI) सर्टिफिकेट और संबंधित ट्रेड के क्षेत्र में एक साल का प्रैक्टिकल अनुभव होना चाहिए।
  • ट्रेड्समेन (Tradesmen) : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या केंद्र/राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम मैट्रिकुलेशन या समकक्ष योग्यता।
  • पायनियर विंग (Pioneer Wing) : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन (10वी) या समकक्ष और संबंधित ट्रेडों जैसे राजमिस्त्री या इलेक्ट्रीशियन में एक वर्ष का अनुभव।

वेतनमान एवं अन्य लाभ (Pay Scale)

सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को वेतन स्तर-3 (रु. 21,700 – 69,100) रूपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।

आवेदन करने की तारीख (Application Dates)

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तारीख : 20 अप्रैल 2026
  • आवेदन करने की अंतिम तारीख : 19 मई 2026
  • शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख : 19 मई 2026

केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल कांस्टेबल तकनीकी एवं ट्रेड्समैन और पायनियर भर्ती 2026 के लिए यदि आप सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन फॉर्म भरने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन फॉर्म केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : MPPCB Assistant Engineer Recruitment 2026 – एमपी सहायक यंत्री पर्यावरण भर्ती वेतन 56,100 प्रतिमाह

ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया (Application Process)

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको CRPF की वैबसाइट पर जाना होगा।
  • भर्ती के भाग मे जाकर अपना पंजीकरण करें और लॉगिन कर लें।
  • आवेदन फॉर्म मे पुछी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर दें।
  • अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर दें।
  • अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
  • आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top