IIT Mandi Junior Assistant Recruitment 2026 | आई.आई.टी. मंडी कनिष्ठ सहायक भर्ती 2026

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मण्डी हिमाचल प्रदेश (IIT Mandi) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र नंबर IIT Mandi/Recruit./NTS/2026/01 के माध्यम से कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे तारीख, शुल्क, योग्यता, आयु आदि जानकारी को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।
IIT Mandi Junior Assistant Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण (Job Overview)
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मण्डी हिमाचल प्रदेश |
| पद का नाम | कनिष्ठ सहायक |
| पदों की संख्या | 17 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 09 अप्रैल 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | www.iitmandi.ac.in |
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट (Age Limit)
- अधिकतम आयु : 35 वर्ष
- आयु की गणना : 20.04.2026
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजती वर्ग के उम्मीदवारों को 05 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को 03 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी साथ ही दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट इस भर्ती के नियमों के अनुसार दी जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम (Application Fees)
- सामान्य (UR) / आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) : ₹500/-
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) : ₹400/-
- अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) एवं महिला (Female) : ₹300/-
उम्मीदवार इस शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा और यह शुल्क जमा करने के बाद आपको वापस नहीं किया जाएगा।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)
- बैचलर डिग्री (कम से कम 55% अंक) और कंप्यूटर एप्लीकेशंस का ज्ञान साथ ही कम से कम 1 वर्ष का संबंधित अनुभव।
- मास्टर्स डिग्री (कम से कम 55% अंक) और कंप्यूटर एप्लीकेशंस का ज्ञान।
वेतनमान एवं अन्य लाभ (Pay Scale)
आई.आई.टी. मंडी कनिष्ठ सहायक भर्ती 2026 के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को वेतनमान लेवल-3 के अनुसार प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।
आवेदन करने की तारीख (Application Dates)
- ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तारीख : 20 मार्च 2026
- आवेदन करने की अंतिम तारीख : 20 अप्रैल 2026
- शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख : 20 अप्रैल 2026
यदि आप सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। और अंतिम तारीख के बाद आपके आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें : SECL Grade-C Vacancy 2026 – माइनिंग , उप-सर्वेयर और सहायक फोरमैन पद वेतन 47330 प्रतिमाह
आवेदन करने की प्रक्रिया (Application Process)
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को IIT Mandi की आधिकारिक वैबसाइट पर जाना होगा।
- वैबसाइट पर जाने के बाद आप अपना पंजीकरण करें और लॉगिन कर लें।
- आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करें।
- अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
- आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर दें।
- आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

