DGQA Group-C Recruitment 2026 | गुणवत्ता आश्वासन महानिदेशालय समूह-सी पदों के लिए भर्ती 2026

गुणवत्ता आश्वासन महानिदेशालय (DGQA) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र के माध्यम से समूह-सी (Group-C) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन आवेदनों को आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को DGQA की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर भर सकते है। साथ ही आवेदन करने के लिए सभी जरूरी जानकारी को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।
DGQA Group-C Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण (Overview)
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | गुणवत्ता आश्वासन महानिदेशालय |
| पद का नाम | समूह-सी |
| पदों की संख्या | 08 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 25 अप्रैल 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://www.dgqadefence.gov.in/ |
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट (Age Limit)
- न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
- अधिकतम आयु : 37 वर्ष पद अनुसार
- आयु की गणना : 25.04.2026
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 05 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को 03 वर्ष की छूट एवं दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 से 15 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट उनकी श्रेणी के अनुसार दी जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम (Application Fees)
गुणवत्ता आश्वासन महानिदेशालय समूह-सी पदों के लिए भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी को अधिसूचना मे नहीं दिया गया है। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर देख सकते है।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)
- स्टेनोग्राफर ग्रेड-I : किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 10+2 या समकक्ष उत्तीर्ण। और कौशल परीक्षण के मानदंड: डिक्टेशन – 10 मिनट @ 80 शब्द प्रति मिनट; ट्रांसक्रिप्शन – 50 मिनट (अंग्रेजी) 65 मिनट (हिंदी) (कंप्यूटर पर)
- सीएमडी (ओजी) : किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से मैट्रिकुलेशन (10वी) या समकक्ष। और गाड़ी चलाने में पेशेवर कौशल मोटर मैकेनिक्स का ज्ञान, सामान्य सूझ-बूझ, और कारों व भारी वाहनों को चलाने के लिए एक वैध स्थायी लाइसेंस का होना; साथ ही गाड़ी चलाने का कम से कम 04 वर्षों का अनुभव।
- बढ़ई : किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से मैट्रिकुलेशन (10वी) या समकक्ष। और निर्दिष्ट ट्रेड में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रमाण पत्र या समकक्ष।
वेतनमान एवं अन्य लाभ (Pay Scale)
- स्टेनोग्राफर ग्रेड-I : ₹25,500 – ₹81,100/-
- सीएमडी (ओजी) : ₹19,900 – ₹63,200/-
- बढ़ई : ₹19,900 – ₹63,200/-
सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को वेतनमान के अलावा अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।
आवेदन करने की तारीख (Application Dates)
- ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तारीख : 28 मार्च 2026
- आवेदन करने की अंतिम तारीख : 25 अप्रैल 2026
यदि आप सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। और अंतिम तारीख के बाद आपके आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें : BBMB Hindi Translator Recruitment 2026 – जाने सैलरी, योग्यता, तारीख आदि अप्लाई ऑनलाइन
आवेदन करने की प्रक्रिया (Application Process)
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को DGQA की आधिकारिक वैबसाइट पर जाना होगा।
- वैबसाइट पर जाने के बाद आप अपना पंजीकरण करें और लॉगिन कर लें।
- आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करें।
- अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
- आवेदन फॉर्म मे आपके द्वारा दर्ज की गयी सभी जानकारी को दुबारा से चेक करें।
- जानकारी सही होने पर आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें और प्रिंट आउट निकाल लें।

