Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

BBMB Hindi Translator Recruitment 2026 – जाने सैलरी, योग्यता, तारीख आदि अप्लाई ऑनलाइन

BBMB Hindi Translator Recruitment 2026 | भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड हिंदी अनुवादक भर्ती 2026

BBMB Hindi Translator Recruitment 2026

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना 01/2026 के अनुसार हिंदी अनुवादक (Hindi Translator) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे तारीख, शुल्क, योग्यता, आयु आदि को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।

BBMB Hindi Translator Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण (Overview)

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड
पद का नाम हिंदी अनुवादक
पदों की संख्या 06
आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://bbmb.gov.in/

आयु सीमा एवं छूट (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 37 वर्ष
  • आयु की गणना दिनांक : 01.01.2026

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी। जैसे अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी मे आने वाले उम्मीदवारों को 03 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट। और अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति वर्ग की श्रेणी मे आने वाले उम्मीदवारों को 05 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।

ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम (Application Fees)

  • सामान्य (UR) / अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) / आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) : 1000 रूपये
  • अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) : 500 रूपये

उम्मीदवार इस शुल्क ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की आने वाली प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा। और यह शुल्क जमा करने के बाद आपको वापस नहीं किया जाएगा।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)

  • अंग्रेज़ी में M.A. और हिंदी में ऑनर्स, या हिंदी में M.A. और अंग्रेज़ी में ऑनर्स, या लॉ ग्रेजुएट और हिंदी ऑनर्स, या हिंदी में M.A. और ऑनर्स, या किसी भी विषय में M.A. और हिंदी में M.A., या हिंदी में ऑनर्स, या हिंदी में M.A., या B.A./B.Sc. और हिंदी में ऑनर्स।

किसी भी सरकारी अर्ध-सरकारी या किसी प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र में अनुवादक के रूप में काम करने का कम से कम 3 वर्ष का अनुभव। जिस उम्मीदवार को प्रूफ-रीडिंग का ज्ञान होगा और जिसकी साहित्यिक कार्यों में रुचि होगी उसे प्राथमिकता दी जाएगी।

वेतनमान एवं अन्य लाभ (Pay Scale)

सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को लेवल-6: 35400 – 112400 (7वें CPC के अनुसार) प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।

ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख (Application Dates)

  • आवेदन करने की प्रारम्भ तारीख : 09 मार्च 2026
  • आवेदन करने की अंतिम तारीख : 19 अप्रैल 2026
  • शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख : 19 अप्रैल 2026

यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। और अंतिम तारीख के बाद आपके आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

यह भी देखें : BTSC Laboratory Assistant Recruitment 2026 – अप्लाई ऑनलाइन 1091 पद जाने सभी जानकारी

आवेदन करने की प्रक्रिया (Application Process)

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को BBMB की वैबसाइट पर जाना होगा।
  • वैबसाइट पर जाने के बाद आप अपना पंजीकरण करें और लॉगिन कर लें।
  • आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करें।
  • अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर दें।
  • अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
  • आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top